25.1 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220806 WA0023
मनोरंजन

एमएलए सुनील राणे गुजरात की म्यूजिक सेंसेशन किंजल दवे को लेकर बोरीवली में करेंगे भव्य ‘रंगरात्रि डांडिया नाइट्स’

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। बोरीवली के हरियाणा भवन में विधायक सुनील राणे ने घोषणा की है कि आने वाली नवरात्रि में युवा डांडिया सेंसेशन किंजल दवे के गानों पर इस बार रंगरात्री डांडिया नाइट्स का भव्य आयोजन किया जाएगा।

भले ही डांडिया गुजराती नृत्य है लेकिन नाच की थाप पूरे भारत से लेकर विदेश में सुनाई देती है। यहाँ तक कि बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। आज भी हर भव्य फिल्मों में गुजराती नृत्य को जगह मिल ही जाती है। मुम्बईवासी हर त्योहार को बड़ी उमंग और धूमधाम से मनाते हैं। नाच, गाना, संगीत मुम्बईकरों के नस नस में बसा है चाहे वो गणपति पर ढोल की थाप हो या नवरात्रि पर डांडिया, वे कहीं पीछे नहीं रहते।  इस बार की नवरात्रि को खास बनाने के लिए विधायक सुनील राणे ने गुजरात नई उभरती डांडिया सेंसेशन किंजल दवे को डांडिया नाइट्स के लिए चुना है।

इस बार मुम्बई के उपनगर बोरीवली की डांडिया खास होने जा रही है। नवरात्रि के नव नहीं दस दिन तक रंगरात्री डांडिया नाइट्स की धूम रहेगी। सायं सात बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक किंजल दवे के गानों पर लोग थिरकेंगे। यह लाइव परफॉर्मेंस होगा साथ ही दस हजार लोगों के साथ गरबा और डांडिया करने की जगह होगी। यहां बेहतरीन कारीगरों और डिजाइनरों द्वारा निर्मित कपड़े, जूते और आभूषण आसानी से प्राप्त हो जाएंगे जिसमें साइज़ की भी समस्या नहीं होगी। केश सज्जा हेतु पार्लर की सुविधा होगी और रात्रि दस बजे के बाद सबकी पसन्द के भोजन का स्टाल भी होगा। यहां सारी वस्तुएं उचित दर पर मुहैया कराई जाएगी। इस बार सभी डांस और डांडिया ग्रुप के बीच तगड़ा मुकाबला होगा।

इस अवसर पर टेलीविजन अभिनेत्री हेली शाह, चांदनी शर्मा और अभिनेता जय सोनी भी उपस्थित रहे। साथ में सुनील राणे की पत्नी वर्षा राणे और अथर्व फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।
विधायक सुनील राणे ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुम्बई वासियों से सहयोग और प्रेम की अपेक्षा की और कहा कि वह अपनी ओर से मुम्बईवासियों के हित के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

हेली शाह और जय सोनी भी रंगरात्रि डांडिया नाइट्स को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि कई साल हो गये हैं अपने काम की व्यस्तता के कारण वे डांडिया का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन इस बार हम नवरात्रि में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और डांडिया भी खेलेंगे। अभिनेत्री चांदनी ने कहा कि उन्हें कभी डांडिया खेलने का अवसर नहीं मिला लेकिन वह इस आगामी कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और टीम के साथ है।

डांडिया सेंसेशन किंजल दवे ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को लेकर बहुत ही उत्साहित हूँ। वैसे तो देश विदेश में डांडिया का कार्यक्रम करती रहती हूँ लेकिन इस बार मुम्बई में सम्पन्न होने वाले रंगरात्रि डांडिया नाइट्स द्वारा मेरा सपना पूरा होने जा रहा है क्योंकि हर कलाकार का सपना होता है कि मुम्बई में उसकी कला प्रतिभा का प्रदर्शन हो। इस एक दिवसीय शाम को यादगार बनाना चाहती हूँ। इसके लिए विधायक सुनील राणे और अथर्व फाउंडेशन का आभारी हूँ।


Bundelikhabar

Related posts

17 मार्च को ‘शुभ निकाह’

Bundeli Khabar

महान गायक के नाम पर मोहम्मद रफी पुरस्कार पाकर अत्यंत खुश हूं: कविता कृष्णमूर्ति     

Bundeli Khabar

‘धोखा – राउंड डी कॉर्नर’ में आर माधवन, अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार, खुशाली कुमार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!