23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220806 WA00222
मनोरंजन

शमिता शेट्टी और राकेश बापट स्टारर रोमांटिक ट्रैक ‘तेरे विच रब दिस्दा’ हुआ जारी

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। टी-सीरीज़ अपने लेटेस्ट सिंगल ‘तेरे विच रब दिस्दा’ के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक बेहद खूबसूरत ट्रैक लेकर सामने आया है। इस गाने को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है, वहीं सिंगर्स सचेत-परंपरा ने इसको अपनी आवाज के जादू से सजाया है, जो वीडियो में भी दिख रहे हैं। इस गाने के लीरिक्स मनोज मुंतशिर के हैं। इस म्यूजिक वीडियों में सिंगर्स के साथ शमिता शेट्टी और राकेश बापट की जोड़ी दिखाई दी है।

इस गाने की शूटिंग हरिद्वार के रंग बिरंगे लोकेशन्स पर हुई है जिसे आशीष पांडा ने डायरेक्टर किया है। ‘तेरे विच रब दिस्दा’ दर्शकों को एक प्यारी सी प्रेम कहानी और उसके सरेआम इजहार की कहानी बयां करता है। गाने में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं और वहीं इस गाने का मुख्य आकर्षण है।

निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, “इस ट्रैक के सभी टुकड़े अपने आप ही जगह पर आते चले गए। मीत ब्रदर्स और सचेत-परंपरा के बीच सहयोग और शमिता शेट्टी और राकेश बापट की ऑनस्क्रीन जोड़ी, एक डायनामाइट कॉम्बिनेशन है और दर्शक इस गाने को खूब एंजॉय करने वाले हैं। ”

वहीं कंपोजर जोड़ी को मीत ब्रदर्स को लगता हैं, “तेरे विच रब दिस्दा एक बहुत ही आकर्षक, आसानी से सुनने वाला रोमांटिक ट्रैक है और सचेत-परंपरा से बेहतर कौन हो सकता है जो उन भावनाओं को अपनी सिंगिंग के जरिए जाहिर कर सके।”

लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर कहते हैं, “तेरे विच रब दिस्दा एक ऐसा ट्रैक है जहां लीरिक्स म्यूजिक के साथ आसानी से मिक्स हो जाता है। इस ट्रैक में गाने के लीरिक्स आपका ध्यान मेलोडी की तरफ ले जाते है और मेलोडी आपको लीरिक्स की तरफ खींचते है, सो ये एकदम पर्फेक्ट फिट है।

सचेत-परंपरा ने भी कहा, “पिछले साल मीत ब्रदर्स के साथ हमारे ट्रैक के बाद हम उनके साथ फिर से सहयोग करने के लिए उत्सुक थे और भूषण कुमार के लिए धन्यवाद, हमें तेरे विच रब दिस्दा के साथ परफेक्ट गाना मिला।”

वहीं एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का कहना है, “इस प्रोजेक्ट पर काम करना बेहद समृद्ध और सेटिस्फाइंग अनुभव रहा है। यह बेहद मजेदार वाइब के साथ एक खूबसूरत गाना है, हमने एक टीम के रूप में म्यूजिक के साथ-साथ पिक्चराइजेशन के जरिए से प्यार और रोमांस के सार को कैप्चर करने की कोशिश की है। जोशीले बीट्स, खूबसूरत लोकेशन्स से लेकर कर्लस तक, सब कुछ इस गाने की एंटरटेनिंग स्पिरिट को दर्शाता है और मैं दर्शकों द्वारा इसकी लाइवलीनेस का अनुभव करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।”

राकेश बापट कहते हैं, “इसके सेट पर सेलिब्रेशन जैसा महसूस हुआ क्योंकि लोकेशन्स वाइब्रेंट थे और एनर्जी अच्छी थी। इस गाने की टीम में म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात थी।
भूषण कुमार की ‘तेरे विच रब दिस्दा’ अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

एमी विर्क और सरगुन मेहता अभिनीत ‘किस्मत 2’ का नया गाना ’अखियां’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

रजा मुराद बने बिहार के DGP, वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ में सचिन साहू के साथ आएंगे नजर

Bundeli Khabar

नागार्जुन – सोनल चौहान अभिनीत फिल्म ‘द घोस्ट’ का दुबई शेड्यूल पूर्ण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!