32.5 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
मनोरंजन

जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
जनपद पंचायत के गठन के बाद आज जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

जनपद पंचायत सभागार में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, उपाध्यक्ष सविता शत्रुघन सिंह सहित समस्त सदस्यों को निष्पक्ष कार्यप्रणाली के लिए शपथ दिलाई गई।

सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में स्थानीय विधायक अजय विश्नोई द्वारा नव गठित जनपद पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का मंत्र दिया गया, साथ ही जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत चुनी गई निर्विरोध पंचायतों को ढाई-ढाई लाख रुपये के पारितोषक की घोषणा भी गई।


उक्त कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर ठाकुर उदय भान सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, ठाकुर मनोहर सिंह जिला पंचायत सदस्य, डॉ. संदीप सिंघई, अशोक संधेलिया, शत्रुघन सिंह, लाखन सिंह गोटियां उपस्थित रहे तथा उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन आनंद मोहन पल्हा द्वारा किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

रामचरण ने सेलिब्रेट किया अपने ड्राइवर का जन्मदिन

Bundeli Khabar

टीवी शो ‘रज्जो’ से छोटे पर्दे पर पाखी हेगड़े की शानदार हाजिरी

Bundeli Khabar

आखिर उपरवाले ने सुन ली : शाहमीर खान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!