29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220919 WA0010
मनोरंजन

फिल्म ‘ऊंचाई’ का दूसरा पोस्टर हुआ आउट! अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की दोस्ती पर केंद्रित है फिल्म

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच पहले पोस्टर को पसंद किए जाने के बाद डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर फ़िल्म ‘उंचाई’ अब अपने दूसरे लुक के साथ आ गयी है। पोस्टर ऐसा जो दोस्ती की गाथा बयां कर रहा है कि चट्टानों की मजबूती से भी कट्टर हैं, हम तीन यारों की दोस्ती।
ऊंचाई 2022 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में पहली बार भारतीय सिनेमा के आठ दिग्गज कलाकार एक साथ काम करते नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा अभिनीत इस फिल्म में डैनी डेंगज़ोप्पा और नफ़ीसा अली सोढ़ी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं को एक साथ लाने वाली राजश्री की महत्वाकांक्षी फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया। यह फिल्म 11.11.22 को देशभर में रिलीज होने वाली है।
ऊंचाई के इस नए पोस्टर में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक चुनौतीपूर्ण ट्रेक से ब्रेक लेते हुए हिमालय में नक्काशीदार चट्टान पर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में बैकग्राउंड में माउंट एवरेस्ट अपनी खूबसूरती दर्ज करा रहा है। यहां तीनों दोस्तों को घर का खाना खाते हुए देखा जा सकता है जो इस बात का इशारा करती है कि राजश्री की फिल्में, दोस्ती, प्यार और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती पर आधारित होती है जो फैंस हमेशा राजश्री फिल्मों से उम्मीद करते हैं। इस फिल्म की टैगलाइन है- ‘दोस्ती ही उनकी प्रेरणा थी’। यह पोस्टर बर्फीली पृष्ठभूमि में दोस्ती की गर्माहट को साफ तौर पर दिखाता है।
राजश्री प्रोडक्शन पिछले 75 सालों से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हैं और अपने 75वें साल के मौके पर फिल्म ‘ऊंचाई’ रिलीज हो रही है। कमल कुमार बड़जात्या, स्वर्गीय राजकुमार बड़जात्या और राजश्री के अजित कुमार बड़जात्या द्वारा निर्मित, ‘ऊंचाई’ राजश्री की 60वीं फिल्म निर्माण है। राजश्री प्रोडक्शन ने महावीर जैन फिल्म्स के महावीर जैन और बाउंडलेस मीडिया की नताशा मालपानी ओसवाल के साथ फिल्म का निर्माण किया है। यह राजश्री, जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया की पहली संयुक्त महत्वाकांक्षी फ़िल्म है।
राजश्री की सभी फिल्मों की तरह, ‘ऊंचाई’ भी शानदार दृश्यों वाली फिल्म है और महान कलाकारों ने इसमें अपना अद्भुत प्रदर्शन किया है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन जरूर करेगी। दोस्ती का अविस्मरणीय सफर ‘ऊंचाई’ 11.11.12 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

‘वन नेशन, वन ओटीटी अवॉर्ड्स’ के आयोजन में विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी

Bundeli Khabar

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पैनोरामा म्यूज़िक ने रिलीज़ किया अपना पहला गाना ‘गणपति राजा’

Bundeli Khabar

ए आर रहमान ‘हीरोपंती 2’ के संगीत कार्यक्रम में करेंगे लाइव परफॉर्म!

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!