22 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220804 WA0025
व्यापार

एंजल वन का स्मार्ट रिपब्लिक कैंपेन

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

1 करोड़ से अधिक ग्राहकों की उपलब्धि हासिल की

मुंबई। फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड ने ग्राहकों तक पहुँचने के लिए एक अनूठी रणनीति – स्मार्ट रिपब्लिक कैम्पेन को लॉन्च किया है। स्मार्ट रिपब्लिक 1 करोड़ से अधिक एंजल वन प्रयोक्ताओं की कम्युनिटी है जिन्होंने तकनीक से संचालित एंजल वन के उत्पादों एवं सेवाओं का लाभ उठाया है। कंपनी के ग्राहक ब्रांड एंबेसेडर्स बन गए हैं और देश भर में नई पीढ़ी यानी जेनरेशन जेड और मिलेनियल्स को एंजल वन के साथ स्मार्ट निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

एक डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड होने के नाते एंजल वन ने टियर 2 और टियर 3 शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, ओटीटी और दूसरे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जेनरेशन जेड और मिलेनियल्स को लक्षित करने के लिए अपना कैम्पेन आरंभ किया है। कंपनी युवा निवेशकों को एंजल वन के साथ स्मार्ट निवेश चुनने तथा 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों की सशक्त कम्युनिटी का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

एंजल वन ने इस कैंपेन के अंतर्गत तीन डिजिटल फिल्में जारी की है जो फिनटेक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के तीन फायदों पर फोकस करती हैं। इनमें फटाफट खाता खुलना, स्मार्ट रिकमंडेशंस और कैश डिलीवरी के लिए ज़ीरो रुपये और दूसरे वर्गों के लिए प्रति ऑर्डर 20 रुपये की फ्लैट ब्रोकरेज के लाभ शामिल हैं। इस कैंपेन में जेनरेशन जेड और मिलेनियल्स की जरूरतों पर जोर दिया गया है जो तेज, स्मार्टर एवं किफायती समाधान चाहते हैं और यह सब एंजल वन पर उपलब्ध हैं।

प्रभाकर तिवारी (चीफ ग्रोथ ऑफिसर, एंजल वन लिमिटेड) ने कहा कि एंजल वन का स्मार्ट रिपब्लिक इस कैंपेन के तहत कंपनी के लिए एक अनुमोदक का काम कर रहा है, खासतौर से उनके लिए जो एंजल वन को एक इनेबलर प्लेटफॉर्म मानते हैं। हमारा पक्का यकीन है कि एंजल वन की विरासत और तकनीकी लाभ के साथ, हमारा प्लेटफॉर्म स्मार्ट इन्वेस्टिंग को देशभर के सभी लोगों तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कैंपेन से हमें यह हासिल करने में मदद मिलेगी।

नारायण गंगाधर (चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, एंजल वन लिमिटेड) ने कहा कि एंजल वन में हमने यूजर-फ्रेंडली उत्पादों और समाधानों को बनाने के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग किया है। बतौर एक ब्रांड यह आपका सौभाग्य है कि आपके ग्राहक आपके उत्पादों का प्रचार करते हो। भविष्य में हम और ज्यादा तकनीक-केंद्रित समाधान लाते रहेंगे जो निवेश और निधि निर्माण को सरल बनाएंगे। हम इन तकनीकों एवं समाधानों को देश भर के हरेक व्यक्ति तक पहुंचाना चाहते हैं और देश के हर कोने में रहने वाले भारतीयों के लिए निधि निर्माण को एक हकीकत बनाना चाहते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

सेन्सेक्सचा सावध पवित्रा

Bundeli Khabar

ग्‍लेनमार्क फार्मा ने भारत के हेल्‍थकेयर वॉरियर्स के सम्‍मान में एक विश्‍व रिकॉर्ड बनाया

Bundeli Khabar

एंजेल ब्रोकिंगची रिब्रँडिंगवरील टीव्हीसी सादर,डिजिटल ब्रोकरचा ‘एंजेल वन’मध्ये बदलाचा प्रवास दर्शवतात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!