27.3 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0804 191743
मध्यप्रदेश

हिस्ट्रीशीटर के घर पर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

हिस्ट्री शीटर अब्दुल रज्जाक के भाई के मकान में चला जिला प्रशासन का बुलडोजर

सुबह-सुबह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी व जेएमसी का अमला 
जबलपुर/ब्यूरो

हत्या-बलवा, शासकीय कार्य में बाधा एवं धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधिक मामलों में शामिल रहने वाले बदमाश मोहम्मद रियाज के आलीशान 3 मंजिला मकान को सुबह-सुबह तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। करीब 1 करोड़ की लागत से बने इस मकान को तोड़ने के लिए अतिक्रमण दल को भारी मशक्त करना पड़ी। नया मोहल्ला की सकरी गली होने के कारण बड़ी जेसीबी मशीन अंदर तक नहीं पहुंच सकी। छोटी मशीन एवं ड्रिल मशीनों से तुड़ाई का कार्य सुबह से चल रहा है। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जक एवं भाई रियाज की अपराधिक छवि को ध्यान में रखते हुए विवाद की आशंका पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात किया गया। आपको बता दे कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा एवं जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के बदमाश भाई मोहम्मद रियाज के अवैध मकान को तोड़ने की कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे से चल रही है। अधिकारियों ने पूर्व में राशन की काला बाजारी, मिलावटखोर, भू-माफिया/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार कर उनके विरूद्व लगातार कार्रवाई कर रही है। मोहम्मद रियाज पिता बड़ी ओमती नया मोहल्ला के विरूद्ध कई थानों पर मामले दर्ज हैै।


Bundelikhabar

Related posts

पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं सहेंगे एवं मरते दम तक लड़ते रहेंगे – बक्सवाहा बचाव आंदोलन

Bundeli Khabar

तीन बर्षो से फरार पाँच हजार के ईनामी आरोपी को बमीठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

नगर परिषद में फैली अनियमितताओं के खिलाफ पार्षद बैठी आमरण अनशन पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!