22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220729 WA0008
महाराष्ट्र

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा सावन मास साहित्यिक पिकनिक संपन्न

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। अखिल भारती अग्निशिखा मंच एक सामाजिक साहित्यिक संस्था है जो कई वर्षों से सामाजिक और साहित्य कार्यक्रम लगातार करती आ रही है। संस्था द्वारा हर वर्ष साहित्यिक पिकनिक का आयोजन किया जाता है जिसमें कई कवि कवयित्री भाग लेते हैं। इस वर्ष सावन मास में धार्मिक पिकनिक का आयोजन किया गया। कोरोना काल में लोगों के मानसिक, आर्थिक, शारीरिक, स्थिति काफी बिगड़ी हुई थी उसी को ध्यान में रखते हुए अग्निशिखा मंच द्वारा अष्टविनायक यात्रा और ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर के दर्शन का आयोजन किया गया। मंच की अध्यक्षा अलका पाण्डेय ने बताया कि यह धार्मिक, आध्यात्मिक और मनोरंजन का तालमेल कर पिकनिक का आयोजन किया गया था। कुल पांच दिन का प्रवास था इसमें कुल 27 लोगों ने अष्टविनायक और भीमा शंकर के दर्शन का लाभ लिया और नैसर्गिक पिकनिक का आनंद लिया।

ईश्वर के दर्शन के साथ मनोरंजन, योग और अध्यात्म का मिलाजुला संगम था जो लोगों को बहुत पसंद आया सब लोग बहुत ही प्रसन्न हुए। इस पिकनिक में डॉ. अर्चना दुबे ने बरसात में खान पान कैसा हो और हम स्वस्थ कैसे रहे तथा कौन-कौन से योग करना जरूरी है वह बतलाया।

रोज रात को दो घंटे का मनोरंजन होता था जिसमें लोग अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किये इसमें गाना बजाना, कविता पाठ, अंताक्षरी शामिल था।

प्रमुख सहभागी अलका पाण्डेय, डॉ अर्चना दुबे, जानकी, सीता, संजय, ममता, सुप्रिया, नितिन गायकवाड, सौदागर, मंगला गौरी, गिरीश माने, सुवर्णना माने, प्रफुल्ल, सुजीत मिश्रा, करण दुबे, मालती सिंह, माधुरी तिवारी, महेश गोड, रानी वर्मा, कैलाश पांडे, नूतन ठाकुर, परेश थे।


Bundelikhabar

Related posts

एस के तिवारी की भार्गव भक्ति चैनल जनमानस में कर रही है सनातन धर्म का प्रचार

Bundeli Khabar

राजभवन येथे आयोजित काव्य संमेलन व स्मृती सोहळा संपन्न

Bundeli Khabar

तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने की खुशी मे मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा मे किया प्रवेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!