22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1659027921754
देश

अर्पिता मुखर्जी निकली करोड़ों की देवी: मिला 50 करोड़ से ज्यादा कैश

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

कोलकाता/ब्यूरो
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दूसरे फ्लैट में बुधवार को छापेमारी की गई। पहली छापेमारी में ‘नोटों का पहाड़’ बरामद होने के बाद अब अर्पिता के घर से अलीबाबा के संदूकों जैसा कैश मिला है। अर्पिता का यह दूसरा घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब में है। इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के एक घर से लगभग 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे थे। अब 28.90 करोड़ कैश और 5 किलो सोना मिला है।

बुधवार ईडी ने बेलघरिया स्थित अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट, कसबा राजडांगा, बारासात की साड़ी दुकान सहित छह ठिकानों पर छापा मारा। अर्पिता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर 15 अधिकारियों की टीम पहुंची। अर्पिता के बेलघरिया हाउसिंग में कुल दो फ्लैट हैं। ईडी कई और दूसरे ठिकानें पर भी छापेमारी की।

50 करोड़ से ज्यादा कैश:
ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के स्वामित्व वाले एक फ्लैट पर छापेमारी कर लगभग 28.90 करोड़ रुपये और 5 किलो सोना-चांदी की नकदी जब्त की। अर्पिता के दोनों फ्लैटों से बरामद होने वाला कैश 50 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।


Bundelikhabar

Related posts

रिश्वतकांड : 10 हजार की रिश्वत लेते धराया गया लिपिक

Bundeli Khabar

केरल समेत 10 राज्यों में कोरोना विस्फोट, मोदी सरकार करेगी समीक्षा

Bundeli Khabar

मुंबई के युवा उद्यमी डॉ.आनंद कासवेकर बने अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार के विजेता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!