24.5 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210728 WA0019
महाराष्ट्र

सड़क के गड्ढे में बैठकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-अर्चना

Bundelikhabar

मुम्बई/ प्रमोद कुमार
कल्याण : कल्याण डोंबिवली नगर निगम क्षेत्र के 27 गांवों के आशेले मानेरे गांव की सड़क का बुरा हाल है. दो साल पहले इस सड़क का काम स्वीकृत नहीं होने पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने सड़क के गड्ढे में बैठकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-अर्चना की
कल्याण पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अशेले मणेरे गांव के सड़क कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है और दो साल की अवधि भी बीत गई. सरकार द्वारा स्वीकृत सड़क पर काम नहीं होने देने के कारण भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है. इस आंदोलन में ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे और कल्याण लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे के खिलाफ नारेबाजी की गई है. इस आंदोलन में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

जयपुर रग्स ने की ‘रग उत्सव’ की घोषणा

Bundeli Khabar

वाडा तालुक्यातून राष्ट्रवादी तर्फे गारगाव गटातून रोहिणी रोहिदास शेलार यांचा अर्ज दाखल

Bundeli Khabar

तीन भाजपा नगरसेवकों व मनसे के पदाधिकारियों का शिवसेना में प्रवेश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!