22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220726 WA0011
महाराष्ट्र

संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन पर हॉस्पिटल में 500 से ज्यादा असहाय और जरूरतमंदों को खाना खिलाया

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

पत्नी पायल रोहतगी ने भी दिया साथ!

गायत्री साहू,

मुम्बई। कहते हैं कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ी इंसानियत और धर्म होता है।इसीलिए समाज सेवा में अपना योगदान देनेवाले और देश के युवाओं को प्रेरित करने वाले कॉमन वेल्थ विजेता रेसलर संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा नेक काम किया जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतना ही कम है। अपने जन्मदिन पर अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल में, असहाय और जरूरतमंदों के परिवार वालों को संग्राम सिंह और पत्नी पायल रोहतगी ने खुद खाना बांटा।
500 से ज्यादा लोगों को खाना खिलाकर संग्राम सिंह ने अपने जन्मदिन को और खास बना दिया । इसकी झलक संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।

संग्राम सिंह ने कहा कि दूसरों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और खासकर अगर आप गरीबों और दिन दुखियों के काम आ सके, इससे बड़ी किस्मत और क्या हो सकती है। मैं बहुत खुश हूँ कि मैने आज का दिन इन लोगों की सेवा में बिताया और आगे भी बिताता रहूंगा।

आपको बता दें कि अपने शादी के एक दिन पहले भी संग्राम सिंह और पायल ने 100 जानवरो को, 100 पक्षियों को और 200 अनाथ बच्चों को खाना खिलाया था।


Bundelikhabar

Related posts

महिलांचे सक्षमीकरण हेच आमचे धोरण – तनुजा घोलप

Bundeli Khabar

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह दादा साहब फाल्के चित्रनगरी पहुँचे

Bundeli Khabar

२७ सप्टेंबर च्या भारत बंद आंदोलनात ठाणे जिल्ह्यातील काँग्रेस सक्रिय सहभाग नोंदवणार – दयानंद चोरघे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!