30.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220726 WA0013
मनोरंजन

पारिवारिक फिल्म ‘पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई’ का दूसरा पोस्टर लॉन्च

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित निर्माता, वितरक और अभिनेता कृष्णा कुमार एक पारिवारिक और सामाजिक फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है ‘पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई’। इस फिल्म का दूसरा पोस्टर आज पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर जारी हो गया। पहले की तरह इस पोस्टर को भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है, जो फिल्म को परिभाषित करने वाला मालूम पड़ता है।

आपको बता दें कि कई वर्षो के बाद इस तरह का संवेदनशील पहला व दूसरा पोस्टर देखने को मिला है। यह अपने आप में बेहद अहम है। इस फिल्म का ट्रेलर भी अगले सप्ताह तक देखने को मिलेगा। ये कहना है फिल्म के अभिनेता और निर्माता कृष्णा कुमार का। उन्होंने कहा कि पोस्टर ने अभी तक सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। आगे जब ट्रेलर जारी होगा, तब यह दर्शकों के बीच और कौतूहल पैदा करने वाला है। यह फिल्म सबको झकझोर देने वाली है। मनोरंजन तो होगा, लेकिन मानवीय संवेदनाओं को छूने वाली फिल्म ‘पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई’ सबके दिलों में उतर जाने वाली है।

मयूरी पायल एंटरटेनमेंट और ओम प्रोडक्शन हाउस प्रस्तुत फिल्म ‘पापा मैं छोटी से बड़ी हो गई’ को सम्राट सिंह ने निर्देशित किया है, जो एक बेहतरीन फिल्मकार हैं। फिल्म के निर्माता कृष्णा कुमार व सह निर्माता विक्रम सिंह हैं। म्यूजिक अमन श्लोक और अशोक राव का है। गीत अरविंद तिवारी, नागेंद्र उजाला और अशोक राव का है। नृत्य विवेक थापा वा संदीप पांडे और पटकथा कृष्णा कुमार का है।


Bundelikhabar

Related posts

साजन अग्रवाल की अमन वर्मा, रुचि गुर्जर और जुबिन साह अभिनीत ‘एक लड़की’ गीत हुआ रिकॉर्ड

Bundeli Khabar

जावेद अली की सुर में अल्फैज़ खान अभिनीत ‘देखा जो ख्वाब’ म्यूजिक वीडियो लॉन्च

Bundeli Khabar

नुसरत भरुचा की ‘जनहित में जारी’ से ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता के स्वर में ‘उड़ा गुलाल इश्क वाला’ गाना रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!