18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220306 WA0020
मनोरंजन

शेमारू टीवी पर आ रहा है ऐतिहासिक धारावाहिक ‘वीर शिवाजी’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

बाल शिवाजी राजे से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रेरणादायी यात्रा देखने का सुनहरा अवसर

मुंबई। शेमारू एंटरटेनमेंट के बेहतरीन मनोरंजन चैनल शेमारू टीवी पर 7 मार्च, रात 9 बजे से शुरू हो रहा है लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक ‘वीर शिवाजी’। इसके ज़रिए दर्शकों को छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन से लेकर इतिहास के सबसे महान योद्धा बनने तक के प्रेरक यात्रा को और भी करीब से जानने का सुनहरा मौका मिलेगा।

17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक, भारतीय इतिहास के एक सबसे महान राजा और नेता छत्रपति शिवाजी महाराज की पूरी जीवन कहानी ‘वीर शिवाजी’ में दिखाई गयी है। इतिहास के सबसे अग्रगण्य नेता बनने तक के सफ़र के हर पल को इस कहानी में शानदार ढंग से दर्शाया गया है। बचपन से ही हिंदवी स्वराज्य का सपना देखने वाले वीर शिवाजी की कहानी वीरता और शौर्य की अद्भुत गाथा है। एक मज़बूत साम्राज्य स्थापित करने में छत्रपति शिवाजी महाराज को प्रेरित करने वाली महत्वाकांक्षाओं को इस धारावाहिक में बख़ूबी दर्शाया गया है। वीर शिवाजी की भूमिका एक्टर पारस अरोड़ा ने बड़े ही प्रभावकारी ढंग से निभाई है। अन्य कलाकारों में शिल्पा तुलस्कर, मिलिंद गुनाजी और चेतन हंसराज शामिल हैं। सभी कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कहानी को जीवंत कर दिया है।

फैमिली एंटरटेनमेंट को तवज्जो देने वाले इस चैनल पर पौराणिक कथा, ड्रामा, रोमांस, सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर सब कुछ मौजूद है। शेमारू टीवी के सबसे पॉप्युलर शो ‘देवों के देव…महादेव’, जय जय जय बजरंगबली, घर एक सपना और जीजी मां’ हैं। दुनियाभर में मशहूर और अवॉर्ड विनिंग कोरियन शो ‘गॉब्लिन’ को हिंदी में दिखाकर चैनल ने अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों का भी दिल जीता है। इसके साथ ही शेमारू टीवी पर, बिना एंकर के एकलौते नए ओरिजनल शो ‘क्राइम वर्ल्ड’ और पॉप्युलर बॉलीवुड एवं टीवी एक्टर रॉनित रॉय द्वारा होस्ट किये गए ओरिजनल क्राइम शो ‘जुर्म और जज़्बात’ ने चैनल को लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।


Bundelikhabar

Related posts

इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने किया फिल्म ‘धर्मवीर’ के निदेशक प्रवीण तरडे को सम्मानित

Bundeli Khabar

सचिन कुमार साहू की वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ की शूटिंग 15 जून से होगी शुरू

Bundeli Khabar

फिल्म सिटी में दिवंगत लता मंगेशकर की प्रतिमा लगाने की मांग

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!