28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 12
मध्यप्रदेश

धोखाधड़ी कर रकम गबन करने वाले एचडब्लू कंपनी का मालिक गिरफ्तार,एक फरार

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

ओमती थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है वही उसका अन्य साथी फरार बताया जा रहा है,जहा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की अनिल शेट्टी एंड कंपनी के मालिक महिंदर सिंह गुजराल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की एचडब्लू कंपनी के मालिक अनूप मिश्रा और क्लैरिड प्रकाश द्वारा वर्ष 2018 में उनके साथ उनकी जमीन का अग्रीमेंट करते हुए जमीन में फ्लैट बनाकर 40 प्रतिशत प्रॉफिट देने की बात कही गयी थी।

जहाँ एसडब्लू कंपनी के मालिक अनूप मिश्रा और क्लेरिड् प्रकाश ने उक्त भूमि 0.375 हेक्टेयर में फ्लैट बनाया और रजिस्ट्री करवाकर सभी फ्लैट बेच दिए जिसका प्रॉफिट 1 करोड़ 7 लाख रुपए होता था लेकिन दोनों ने मिलकर 70 लाख रुपए दिए और बाद में आनाकानी करने लगे,वही शिकायत पर मामले को जांच में लिया गया था,जहा उक्त मामले में जांच के दौरान सत्यता पाई गई जिसको देखते हुए अनूप मिश्रा को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वही दूसरे आरोपी की पतासाजी की जा रही।


Bundelikhabar

Related posts

पुलिस की चौक चौबंद व्यवस्था के साथ खुले बाजार

Bundeli Khabar

जीका वाइरस से सर्तक और सावधान रहें : मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar

कोतवाली के गौरव ने बढ़ाया छिंदवाड़ा पुलिस का गौरव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!