30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220724 WA0016
मनोरंजन

भोलेबाबा की भक्ति में डूबी श्यामली लेकर आ रही हैं सावन पर विशेष गीत

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सावन के महीने में अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव बाबा बोलेनाथ की भक्ति में पूरी तरह से सराबोर नजर आ रही हैं, यही वजह है कि अब उनका सावन विशेष गीत ‘बम भोले भंडारी’ 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है. यूँ तो सावन के आगमन के बाद बोल बम के गानों की झड़ी से लग जाती है. मगर अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव का यह गाना उन सबसे ख़ास होने वाला है. श्यामली श्रीवास्तव इस गाने में रैप करती नजर आयेंगी, जिसका अलग ही रोमांच दर्शकों को देखने को मिलेगा. श्यामली श्रीवास्तव ने इसके लिए खूब मेहनत की है, जो महज एक दिन बाद दर्शकों के सामने होगी.

श्यामली श्रीवास्तव का गाना ‘बम भोले भंडारी’ प्लेनेट भोजपुरी म्यूजिक चैनल से रिलीज होने वाला है. इसके प्रोड्यूसर देसि लोटा इंटरटेनमेंट है. श्यामली श्रीवास्तव ने इस गाने को अब्बी के साथ मिलकर गाया है. दोनों की प्ले बैक सिंगिंग शानदार है. इस गाने में भक्तिमय म्यूजिक भोजपुरिया भईया ने दिया है, जिसे सुनकर कोई भी मंत्र मुग्ध हो जायेगा. गाना 26 जुलाई यानी मंगलवार को सुबह साढ़े 6 बजे रिलीज होगा.

आपको बता दें कि अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव इस सावन अपने दर्शकों के लिए अनमोल तोहफा ले कर आई हैं. यह श्यामली श्रीवास्तव का पहला भजन है. इसमें श्यामली रैप करती एक अलग अवतार मे नजर आयेंगी. श्यामली इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं और अगले महीने उनकी 2 फिल्मे लखनऊ मे शूट होने जा रही हैं.


Bundelikhabar

Related posts

म्यूजिक वीडियो ‘देखा तैनूं रोज़ रोज़’ में देव शर्मा और रियो 2.0

Bundeli Khabar

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पैनोरामा म्यूज़िक ने रिलीज़ किया अपना पहला गाना ‘गणपति राजा’

Bundeli Khabar

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया है ‘वध’ का गाना मेरी सज़ा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!