22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0724 090713
मध्यप्रदेश

तथाकथित पत्रकारों की कार से बरामद हुई लापता लड़की की लाश

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

गौर चौकी क्षेत्र में मिली कार में युवती की लाश, तथाकथित पत्रकारों की बताई जा रही है कार पुलिस कर रही मामले की जांच

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर में घर से लापता युवती की रक्तरंजित लाश देर शाम स्विफ्ट कार में गौर चौकी क्षेत्र बायपास रोड नर्मदा रोड में मिली है। कार की पिछली सीट में युवती को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। बताया जाता है कि लड़की के साथ रहने वाले लड़कों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से कुछ महत्तवपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई। सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, डीएसपी, एएसपी, डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई।

गौर चौकी पुलिस ने बताया कि रांझी थाना क्षेत्र की रहने वाली अभिना केवट की लाश स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 9414 में मिली है। युवती की हत्या गोली मारकर की गई है। कार में मिले साक्ष्य के आधार एवं प्राथमिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि लड़की किसी बादल पटेल के साथ थी, जो शहर के कुछ तथाकथित पत्रकारों से जुड़ा है। कार में पुलिस को पिस्तौल भी मिली है।

गौरतलब है कि पुलिस ने करीब 1 साल पहले शहर से लेकर देहात तक फर्जी पत्रकारों की गैंग पर एफआईआर दर्ज करते हुए सभी को जेल भेजा था। युवती हत्याकांड में फर्जी एवं वसूलीबाज गैंग के सदस्यों का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने मृतिका के परिजनों से पूछताछ करते हुए उसके मोबाइल से महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक जांच के बाद मौके पर चर्चा रही है कि पूरी गैंग धमकी देते हुए वसूली करने में माहिर थी, संभवत: रूपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हत्या हुई है। कार किसी विजय कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर जिले की 20 किशोरियों का हुआ चयन

Bundeli Khabar

संपूर्ण ब्राह्मण मंच के प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज

Bundeli Khabar

अग्नि कांड के आरोपियों पर नगर थाने में हुआ मामला दर्ज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!