38.9 C
Madhya Pradesh
May 17, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 17 जुलाई, रविवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 10:49 तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी, सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में होगा, जो शाम 06.42 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे जिसके कारण आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी…*_*सूर्य ग्रह की राशि बदलने के साथ ही होने लगेगा दक्षिणायन, आज से अब दिन छोटे और रातें लंबी होने लगेंगी* *मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध पहले से ही स्थित है। चंद्रमा इस दिन कुंभ राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में होने के कारण ग्रह-नक्षत्र सौभाग्य नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। सितारों का साथ भी मिलेगा। कन्या राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। तुला राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और अच्छी खबर भी मिल सकती है। वृश्चिक राशि के नौकरी और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनकम भी सुधरेगी। मकर राशि वालों को एक्स्ट्रा इनकम होने के योग बनेंगे। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- अतिरिक्त कार्यभार रहेगा लेकिन साथ ही आज आप की योजना को साकार रूप मिलने वाला है। इसलिए अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक बने रहेंगे। नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय सावधान रहें।छोटी सी लापरवाही भी नुकसान कर सकती हैं। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की जरूरत है। यह समय किसी भी तरह की आवाजाही के लिए अनुकूल नहीं है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ ना कुछ व्यवधान बने रहेंगे। लेकिन पब्लिक डीलिंग, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरुरत है। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम भी बनेगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ेगा। इसलिए समय रहते परिस्थितियों को संभालना जरूरी है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार स्वास्थ्य प्रभावित होगा। लापरवाही ना बरतें और और भरपूर आराम भी लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। पिछले काफी समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। नेगेटिव- अनावश्यक गतिविधियों में समय और पैसा बर्बाद होगा। जिसकी वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। यह समय बहुत ही सावधान और सचेत रहने का है। अनावश्यक यात्रा को करने से परहेज करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के बदलाव के लिए अनुकूल समय का इंतजार करें। परिस्थितियां पहले की तरह ही रहेंगी। साझेदारी संबंधी योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करना सकारात्मक रहेगा। लव- पारिवारिक समस्याओं को समय रहते उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी। स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई भी जोखिम लेने से परहेज करें। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपको अपने कार्यों के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे, आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी। नेगेटिव- वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। ईगो गुस्सा आदि जैसे गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में स्थान ना दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोग डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। व्यवसाय- आज कोई भी गतिविधि करते समय बहुत ही सावधानी बरतें क्योंकि कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज भी कार्यभार संभालना पड़ सकता है। लव- घर और व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कर्क* – पॉजिटिव- किसी परिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए आपको समय मिल जाएगा। नेगेटिव- जमीन जायदाद संबंधी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। खर्चों के प्रति कंजूसी करना परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। व्यवसाय- कोई भी व्यवसाय संबंधी फैसला लेते समय अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। अभी कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। लव- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेंगे। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी विचार-विमर्श होगा। स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- आज दोपहर बाद महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा। नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाकर रखने के लिए संपर्क में रहना जरूरी है। वरना रिश्तेदारों तथा संबंधियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। इस समय सभी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना जरूरी है। व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वाेपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। लव- पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मनोरंजन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा कोई समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। नेगेटिव- किसी भी तरह की आवाजाही करते समय अपने सामान का उचित ध्यान रखें। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। छोटी सी गलती की वजह से बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। व्यवसाय- ध्यान रखिए कि सफलता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*तुला* – पॉजिटिव- रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होगी। इस समय अपने लक्ष्य को हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में अपना आपा खोए। किसी भी तरह की समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। खासतौर पर बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना बहुत जरूरी है। किसी मित्र के सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। व्यवसाय- इस समय भाग्य आपको पूर्ण सहयोग कर रहा है। व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही तरक्की भी संभव है। लव- घर परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- कैसे किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। यह मुलाकात आपके व्यक्तित्व में भी निखार लाएगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा शॉपिंग आदि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। नेगेटिव- जलन की भावना से कोई आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए अपने विरोधियों की गतिविधियों को लापरवाही में ना लें। निवेश संबंधी कार्यों को अभी टालने में ही भलाई है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। व्यवसाय- स्थान परिवर्तन संबंधी कोई विचार चल रहा है तो आज उस पर जरूर अमल करें। व्यवसाय में धन संबंधी मामलों और योजनाओं को कार्य रूप देने का उत्तम समय है। आपके लिए लाभदायक रहेगा। आय की स्थिति में सुधार आएगा। लव- घर के माहौल को अनुशासित तथा खुशनुमा बना कर रखने में जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य- तनाव और अत्यधिक व्यस्तता की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- खास मित्र के साथ कुछ विचार विमर्श होंगे। कुछ समय से चल रहा मन में कोई द्वंद्व समाप्त होगा। आप अपनी रूचि पूर्ण कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सबको खुशी देगी। साथ ही आपसी वार्तालाप द्वारा कई नई बातों की जानकारी भी मिलेगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से मानहानि जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय संबंधी नुकसान होने की भी आशंका लग रही है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंध सकारात्मक तथा मर्यादापूर्ण बने रहेंगे। स्वास्थ्य- बदन दर्द और थकान जैसी स्थिति रहेगी। अधिक मेहनत के साथ साथ कुछ समय आराम भी करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- अपनी दैनिक गतिविधियों में कुछ नयापन लाएं। इससे माहौल सुखद बनेगा।कुछ समय से चल रही किसी चिंता अथवा तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय मौज-मस्ती के लिए भी निकालें। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। भाई बहनों के साथ संबंधों में खटास भी आ सकती है। कार्यों में अनावश्यक विलंब और रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें। किसी एमएलए या राजनेता से आपकी मुलाकात का अवसर मिले तो गंवाएं नहीं। फायदेमंद साबित होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने डिपार्टमेंट में दबदबा बना रहेगा। लव- परिवार के साथ कोई धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए सलाह-मशवरा भी होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ तनाव आपकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण अभिलाषा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। यह समय आत्म अवलोकन तथा आत्म मंथन करने का है। इससे आपको मन में चल रहे कई प्रश्नों का समाधान मिलेगा। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेगी। नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार और व्यस्तता की वजह से कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। ध्यान रखें कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान देने के साथ-साथ संबंधों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। व्यवसायिक तनाव की वजह से भी घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। व्यवसाय- कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत और समय देने की जरूरत है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए काम को शुरुआत करने संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग को किसी वजह से करियर संबंधी योजना को भी स्थगित करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में चल रहे मनमुटाव का प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर न पड़ने दे। व्यर्थ के प्रेम संबंध आपकी मान-हानि का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है । ज्यादा भीड़-भाड़ और पोलूशन जैसे इलाके में जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*मीन* – पॉजिटिव- विनम्रता और सौम्यता से उधार दिया हुआ पैसा निकालने का प्रयास करें। आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी के भी व्यक्तिगत मामले में दखलअंदाजी करना आपकी मान-हानि का भी कारण बन सकता है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है परंतु तनाव लेने की बजाय सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। हालांकि किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर कुछ व्यवधान आएंगे, लेकिन आप विवेक पूर्ण तरीके से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। विपरीत लिंगी लोगों से ज्यादा मेलजोल ना रखें। स्वास्थ्य- खुद के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। अधिक कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। योगा और व्यायाम अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

कैसा होगा आपका दिन:आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आजका दिन: आपका राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!