26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

अंधी हत्या की सुलझी गुत्थी: आरोपी गिरफ्तार

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई हत्या मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बर्मन मोहल्ले में राहुल बर्मन की हत्या करने वाले आरोपी सत्यम बर्मन पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है वही पूरे मामले के तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था पर सत्यम बर्मन वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार था वह अपने परिजनों को से मोबाइल नंबर बदल बदल कर बात कर रहा था जिससे पुलिस को सत्यम बर्मन का पता चला वहीं ग्वारीघाट पुलिस की एक टीम भोपाल रवाना हुई और सत्यम बर्मन को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी संजय अग्रवाल ने बताया कि ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को राहुल बर्मन की हत्या मामले में मुख्य आरोपी सत्यम बर्मन को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं सत्यम बर्मन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नाव के पैसे के विवाद को लेकर उसने राहुल बर्मन की हत्या कर दी थी वही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी सत्यम बर्मन से ही बरामद कर लिए हैं सत्यम बर्मन को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

शिवराज की पुलिस समीक्षा बैठक में अहम निर्णय

Bundeli Khabar

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली एमसीडी में जीत का मनाया जश्न

Bundeli Khabar

आप पार्टी से पार्षद का अनशन तीसरे दिन भी रहा जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!