23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220715 WA0025
महाराष्ट्र

पूर्वांचल गौरव सम्मान 2022 की चयन प्रक्रिया आरम्भ

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। सामाजिक व परोपकारिक सेवा कर रही अग्रणी संस्था द्वारिकामाई चैरिटी द्वारा भारतवर्ष में कहीं भी प्रवासी के रूप में रह रहे उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं। पर उनके द्वारा किऐ गये कार्यों को उचित सम्मान व सराहना न मिल पाने से उनकी प्रतिभा दब जाती है। जिससे पूर्वांचल सहित प्रदेश में रह रहे लोगो को उनके कार्य कौशल व उल्लेखनीय कार्यो की जानकारी नहीं मिल पाती है।
इसीलिए द्वारिकामाई चैरिटी संस्था ने ऐसे लोगों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है, संस्था के इस सेवाभावी कार्य में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है और पूरी तरह काबिलियत पर निर्भर है।

अपनी कला, प्रतिभा या किए गये सामाजिक कार्यों की जानकारी संस्था के बेवसाइट पर उपलब्ध कराये जा सकते हैं जहां निष्पक्षता से पूरी जानकारी के अनुसार पूर्वांचल गौरव सम्मान 2022 के चयन प्रक्रिया में शामिल कर पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति अपने या अपने किसी ऐसे व्यक्ति (प्रतिभाशाली) के बारे में जानकारी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से संस्था को अवगत करा सकते हैं और हो सकते हैं उत्तरप्रदेश के विशिष्ट पूर्वान्चल गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित।

http://purvanchalgaurav.com/ अगर कोई अपने किसी भी सामाजिक कार्य से पुर्वांचल देश, प्रदेश, समाज का भला कर रहा है, और अपने कार्यक्षेत्र में सबसे अलग एक मिसाल कायम कर रहा है, तो वे सभी निश्चित रूप से इस सम्मान के हकदार हैं। इस कार्यक्रम से संबंधित समय और स्थान की जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

भारताचा एक डाव आणि १३२ धावांनी दिमाखदार विजय

Bundeli Khabar

‘सिंदूर की कीमत’ शो में शादी की वजह से घर में आया तूफान, क्या होगा मिश्री के साथ? जानने के लिए पढ़ें

Bundeli Khabar

समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र राज्याच्या वतीने नाशिक येथील ५०० आशा सेविकांचा कोरोना योद्धा म्हणून् सन्मान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!