24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220715 WA0020
मनोरंजन

सूर्या रोशनी ने लॉन्च की मिक्सर ग्राइंडर्स नई श्रृंखला

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। भारत की प्रमुख फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (एफएमईजी) कंपनी सूर्या रोशनी ने हाल ही में मिक्सर ग्राइंडर्स की एक सीरीज पेश की है। इस सीरीज के मिक्सर ग्राइंडर्स मजबूत, ज्यादा सुरक्षित एवं उच्च प्रदर्शन वाले हैं। यह सीरीज आधुनिक घरों के अनुकूल है और इसमें 500 तथा 750 वाट की पावर मोटर आती हैं, जो ग्राइंडिंग की ज्यादा क्षमता के साथ भारतीय पाककला के लिये उपयुक्त हैं। इस सीरीज में 3 मिक्सर ग्राइंडर्स हैं- पावर मैक्स (750वाट), ब्लिस मिक्सर ग्राइंडर (500वाट) और गैलेक्सी-आई (750वाट)। 2000 रुपये की कीमत के साथ ये सभी उत्पाद पूरी तरह पैसा वसूल हैं और सूर्या रोशनी की मशहूर पैसा वसूल पेशकशों के पूरक बनेंगे।

साल दर साल टिकाऊपन के लिये खासतौर से डिजाइन की गई मिक्सरों की यह नई श्रृंखला सूर्या रोशनी की आर एंड डी टीम ने स्थानीय आधार पर विकसित की है। इसे आधुनिक और दुनियादारी को समझने वाले ग्राहकों के लिये ही बनाया गया है। इसमें उन्नत कार्यात्मकता और खूबसूरती का अनोखा संयोजन है। मिक्सर ग्राइंडर्स की नई श्रृंखला पर सूर्या रोशनी 5 साल की मोटर वारंटी भी दे रही है। इसमें प्रोडक्ट पर 2 साल की व्यापक वारंटी शामिल है और मिक्सी के साथ 3 जार्स आते हैं।

सूर्या रोशनी में कंज्यूमर ड्यूरैबल्स के बिजनेस हेड विशाल अखौरी ने कहा, “हम तीन मिक्सर ग्राइंडर्स एक नई और शानदार श्रृंखला लॉन्च करते हुए बहुत खुश हैं। यह मिक्सर ग्राइंडर्स बेहतरीन डिजाइन और उच्च गुणवत्ता के लिये हमारे ब्राण्ड की स्थायी प्रतिबद्धता का संकेत देते हैं। इस प्रकार ग्राहकों के सबसे पसंदीदा ब्राण्ड के तौर पर हमारी स्थिति को और भी मजबूती मिलेगी। हम टेक्नोलॉजी और स्टाइल के मामले में खूबसूरती के आधार पर नये प्रोडक्ट पेश करना जारी रखेंगे, जिससे उपभोक्ता की सोच में सूर्या रोशनी एक अभिनव ब्राण्ड के रूप में उभरेगा।
नयी लॉन्च हुई मिक्सी कई रंगों में उपलब्ध हैं, जो इन्हें संपूर्णता देते हैं। इन्हें समझदार ग्राहकों और उनके आधुनिक घरों का ध्यान रखकर सुंदरता से बनाया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

फिल्म ‘बेटी नम्बर 1′ के गीत ‘पापा की परी’ लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवार्ड मुन्ना दुबे ने जीता

Bundeli Khabar

आदिपुरुष फिल्म के संवाद में हुआ बदलाव, पढ़ें अब नया डायलॉग

Bundeli Khabar

युवा निर्देशक सौरभ भारद्वाज की पहली इंग्लिश फिल्म का मुहूर्त मुंबई में संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!