28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220612 WA00062
मनोरंजन

धमाकेदार एक्शन वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ इस दिन होगी रिलीज

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सिनेमा में एक्शन लवर के लिए खुशखबरी आ गई है क्योंकि अब भोजपुरी की सबसे खतरनाक एक्शन फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ का रिलीज डेट आउट हो चुका है। यह फ़िल्म पैन इंडिया 17 जून से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी फ़िल्म 17 जून को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार ने दी है। सत्या, धड़कन, वांटेड, क्रैक फाइटर जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुजीत कुमार इस बार नए सिरे से फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ में एक्शन का रोमांच लेकर आ रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक फिल्म कही जाने वाली ‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहुबली कहे जाने वाले एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत का घातक एक्शन अवतार दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सोचिए अगर ट्रेलर में प्रिंस सिंह राजपूत ने धमाल मचाया है, तो पिक्चर में क्या होगा? माना जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म है और इसमें एक्शन का अलग ही तरह की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। 24 फ्रेम एंटरटेनमेंट के द्वारा यह फ़िल्म ऑल ओवर इंडिया रिलीज की जा रही है।

‘नरसिम्हा’ एक कमर्शियल बेस्ड फिल्म है। इसमें एक्शन कॉमेडी, इमोशन के अलावा हर चीज़ का तड़का है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत अहम किरदार में नज़र आएंगे। उनके साथ फ़िल्म में निधी झा, अर्सिया अर्सी, सुशील सिंह, अमित शुक्ला, जय सिंह, करण पांडेय और लोटा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। एम ए खान और रमेश कुमार यादव फ़िल्म के निर्माता हैं तथा वीरू ठाकुर ने कहानी लिखी है। लिरिक्स राइटर सुमित सिंह चंद्रवंशी, यादव राज और प्रकाश बारूद हैं।  फिल्म के संगीतकार ओम झा, कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, गणेश आचार्य, ज्ञान सिंह और प्रीतम हैं।


Bundelikhabar

Related posts

आकाश शेट्टी द्वारा आयोजित श्री द्वारका साई उत्सव 2025 में बॉलीवुड सेलिब्रिटी ईशा कोप्पिकर और हेमा शर्मा की उपस्थिति

Bundeli Khabar

बुंदेली धारावाहिक झुमरी की लुगाई का मुहूर्त हुआ संपन्न…

Bundeli Khabar

रुद्र कुमार अभिनीत देशभक्ति गीत ‘कुर्बान हुई इस मिट्टी में’ रिलीज करेगा टीसीरिज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!