20.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220716 WA0009
मनोरंजन

मोहन कपूर हॉलीवुड सीरीज ‘मिस मार्वल’ में पाकिस्तानी पिता का निभा रहे हैं किरदार

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पहली बार मार्वल स्टूडियो की वेब सीरीज ‘मिस मार्वल’ एक मुस्लिम सुपर हीरो पर फीचर की जा रही है। जिसके ट्रेलर को लोगों का बेहतरीन रिस्पांस भी मिला है और इस सीरीज में इंडियन एक्टर मोहन कपूर सुपरहीरो कमाला खान के पिता युसूफ का किरदार निभा रहे हैं। जो अभिनेता मोहन कपूर की दूसरी हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। जिनकी आकर्षक शख्सियत और बेहतरीन आवाज़ क्वालिटी ने उन्हें हॉलीवुड का प्रोजेक्ट दिलाया।
मार्वल स्टूडियो की वेब सीरीज ‘मिस मार्वल’ में पाकिस्तानी पिता का किरदार निभा रहे मोहन कपूर ने बॉलीवुड में पकिस्तानी कलाकार के रोक और उन्हें काम न देने की बात पर अफसोस जताया और कहा कि ये सब एक राजनीतिक मामला है, जहां तक मैं समझता हूं कला एक ऐसी चीज है जिस पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होनी चाहिए, यही तो एक ऐसी चीज है जो एक दूसरे को बांधे रखती है।

आइकोनिक टीवी शो साँप – सीढ़ी में उम्दा मेजबानी, टीवी सीरियल में खूबसूरत अदाकारी और एक यूनिक आवाज़ से नवाजे गए एक्टर मोहन कपूर ने काफी हॉलीवुड एक्टर्स के लिए डबिंग की है। उनकी एक हटकर साउंड क्वालिटी को सुनकर हॉलीवुड के एक निर्माता एंड्रिया चुंग ने कहा कि तुम यहां क्या कर रहे हो? मेरे साथ हॉलीवुड चलो। तुम्हारा व्यक्तित्व, तुम्हारी एक्टिंग और आवाज हॉलीवुड के लायक है। फिर वहां के एक टैलेंट मैनेजर के साथ मुझे साइन करवा दिया गया। लेकिन आलस की वजह से मैं अपना वर्क वीजा नहीं बनवा पाया। फिर कोविड के दौरान टैलेंट मैनेजर ने मुझे एक स्क्रिप्ट भेजी और बोले इसका ऑडिशन बना के भेज दो।

मोहन कपूर कहते हैं कि टैलेंट मैनेजर ने ऑडिशन के लिए जो सीन भेजा था, वो एक बाप का था जो अमेरिका में रहते हुए भी टिपिकल पाकिस्तानी कल्चर को मानने वाला है। वह अपनी बेटी को समझाता है कि एवेंजर कोन के फेस्टिवल में भाग न ले, उनकी चिंता का कारण यह है कि ऐसे फेस्टिवल में बुरे लड़के भाग लेते हैं, लेकिन बेटी का डायलॉग था कि अब मैं तो 17 साल की हो गई हूँ अब कहीं जाने में डर कैसा ? कुछ इस तरह की स्क्रिप्ट थी और मैंने ऑडिशन बना कर भेज दिया, उन्हें मेरा ऑडिशन पसंद आया। उन्होंने मेरा वर्क वीजा भी बनवा कर भेज दिया और मैं अक्टूबर 2020 में ‘मिस मार्वल’ के शूट पर था।
मिस मार्वल, एक रोमांचित, एक्शन पैक्ड और हाई स्पेशल इफ़ेक्ट से भरपूर सुपरहीरो टेलीविज़न वेब सीरीज है। जिसमें पहली बार पाकिस्तानी सुपरहीरो कमाला खान को लिया गया है। इसमें कुल 6 एपिसोड हैं जिसे मार्वल स्टूडियो के अंतर्गत बनाया गया है और इसे डिज्नी-हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।


Bundelikhabar

Related posts

पैसो की कमी की वजह से गुलशन कुमार को दिल्ली लौटना पड़ा था – खुशाली कुमार ने किया खुलासा

Bundeli Khabar

अमेज़न प्राइम वीडियो ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया हाथ

Bundeli Khabar

दंगल टीवी पर लॉन्च होने जा रहा है ‘इश्क की दास्तान- नागमणि’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!