24.1 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0710 201325
मध्यप्रदेश

आरटीओ पर आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओडब्ल्यू जांच के आदेश

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में हमेशा विवादों में रहने वाले जबलपुर एआरटीओ संतोष पाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं। एआरटीओ संतोष पाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। संतोष पाल बीजेपी के पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह से भी भिड़ चुके हैं। साथ ही एक ऑटो वाले को धमकी देते हुए भी एआरटीओ का वीडियो वायरल हुआ था।

आपको बता दें कि एआरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी एलडीसी रेखा पाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। इसी को लेकर पिछले दिनों ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की विशेष अदालत में एक परिवाद दायर किया गया था जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पति पत्नी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं, कोर्ट ने ईओडब्ल्यू के एसपी को कहा है कि जांच रिपोर्ट 11 अगस्त 2022 तक पेश करें। बता दे कि जबलपुर निवासी धीरज कुकरेजा और स्वप्निल सराफ ने परिवाद दायर कर दोनों खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था जिस पर अधिवक्ता मनीष मिश्रा ने कोर्ट को दलिल देते हुए कहा कि, आरटीओ पर इस तरह का आरोप लगना बेहद गंभीर है लिहाजा इसकी जांच की जानी चाहिए जिस पर न्यायाधीश ने सहमति जारी करते हुए इस पूरे मामले में जांच की आदेश दिए हैं।

पिछले दिनों एक ऑटो वाले को धमकी देते हुए भी आरटीओ का वीडियो भी सामने आया था।इसे लेकर आरटीओ की काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस वक्त भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जबकि ऑटो वालों ने आरटीओ के खिलाफ़ काफ़ी प्रर्दशन भी किया था।

प्रभारी आरटीओ संतोष पाल का विवादों से पुराना नाता है। बीजेपी के पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह से भी भिड़ चुके हैं संतोष पाल। काफी वक्त पहले संतोष पाल ने पूर्व विधायक से हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल कर दी थी। जिसके बाद पूर्व विधायक को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था। और आलम ये हुआ था कि, मजबूरी में आरटीओ को हटाने के लिए पूर्व विधायक द्वारा चलाया जा रहा धरना वापस लेना पड़ा था।


Bundelikhabar

Related posts

10 रुपये में कराएं शुद्धता की जांच: मिलावट खोरों की शामत

Bundeli Khabar

अब पाइप लाइन के जरिए होगी ऑक्सीजन सप्लाई

Bundeli Khabar

मेडिकल स्टोर बंद कराने के बाद भी संचालक कर रहे है वेक्सीन के लिए जागरूक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!