30.5 C
Madhya Pradesh
May 2, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

  • *आज शनिवार, 9 जुलाई को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है इसे आशा दशमी कहते हैं।सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.25 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।आज स्वाती नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने शुभ नाम के योग बन रहे हैं। इनके अलावा सिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेंगे साथ ही आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार से होगी..चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक में प्रवेश करेगा। बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में होने से वृष, कन्या, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए शनिवार लाभदायक दिन रह सकता है। मेष, वृश्चिक, धनु राशि के लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहकर काम करना चाहिए*

*सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…*

*मेषः* पॉजिटिव- घर परिवार की सुख-सुविधाएं और देखरेख संबंधी कार्यों के लिए आप समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी योजना बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, अपनी योजनाओं पर काम करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। नेगेटिव- बातचीत करते समय सही शब्दों का प्रयोग करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है, इस कारण पढ़ाई में बाधा हो सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई रुका हुआ काम आज किसी के सहयोग से बन सकता है, लेकिन पेपर वर्क पूरा करते समय अच्छी तरह जांच करें। लापरवाही न होने दें। अभी बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

*वृषः*पॉजिटिव- इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता हो सकती है। साथ ही, कोईक पारिवारिक मसला भी हल होगा। नेगेटिव- किसी खास काम के लिए की गई मेहनत के ज्यादा अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन चिंता न करें, धैर्य रखें। आपकी जिद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। व्यवसाय- कार्यस्थल में सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। मनमुटाव होने से उसका नकारात्मक असर कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ बेहतर परिस्थितियां बनेंगी। लव- घर की सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखें। व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय नष्ट न करें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- पेट खराब रहने की वजह से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खान-पान रखें और ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी कराएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुनः*पॉजिटिव- घर में कोई मांगलिक कार्य करने की योजना बनेगी और खुशी वाला वातावरण रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा।नेगेटिव- आज किसी भी तरह का लेनदेन करना नुकसान दे सकता है। अचानक ही कोई नकारात्मक बात होने से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। कोशिश करें कि इन बातों को खुद पर हावी न होने दें। व्यवसाय- आज व्यवसाय संबंधी कोई नया काम शुरू न करें। अपना स्वभाव सहज रखें, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग अपने कामों को बखूबी अंजाम दें पाएंगे। लव- अपने वैवाहिक संबंधों के लिए किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं। ब्लड प्रेशर से संबंधित किसी समस्या में अपना ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्कः*पॉजिटिव- आपका व्यक्तिगत काम सफल होगा। जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। नेगेटिव- कोई भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी काम में बातचीत करने से पहले उससे संबंधित योजना बना लें। किसी पर जल्दी विश्वास करने से आपको धोखा मिल सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निभा पाएंगे, लेकिन समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव अवश्य करें। समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। नौकरी में फाइनेंस से जुड़े कामों को अधिक ध्यान से करें। लव- परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास-परिहास करना आपको ऊर्जावान बनाएगा, आप दिनभर की थकान भूल जाएंगे। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योग, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंहः*पॉजिटिव- उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही नई बातें सीखने को मिलेंगी। खर्च की अधिकता रहेगी, आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान रहेगा। नेगेटिव- अगर मन में कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान लगाएं। पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क न लें।व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी, लेकिन फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क से आपको कोई बेहतर आर्डर मिलने की स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्ति को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में तनाव रह सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। तनाव न लें। सहज तरीके से अपने काम को पूरा करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्याः*पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे, जो कि फायदेमंद भी साबित होंगे। पारिवारिक या सामाजिक मामले में आपके विचारों को विशेष अहमियत दी जाएगी। कहीं अटका हुआ पैसा भी हासिल करने के लिए समय उचित है। नेगेटिव- किसी भी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। व्यवसाय- व्यवसाय में कई उपलब्धियां मिलेंगी, लेकिन जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दें। ऑफिशियल फाइलें और पेपर कंप्लीट रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना उचित रहेगा।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। स्वास्थ्य- गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी फीलिंग रहेगी। लापरवाही न बरतें, और उचित इलाज करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*तुलाः*पॉजिटिव- किसी खास मित्र से मुलाकात होगी और कई तरह की गतिविधियों पर सकारात्मक बातें होंगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्षों को मजबूत रखें। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को अहमियत दें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें और न ही बिन मांगे सलाह दें। बच्चों की समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय- अभी समय अनुकूल नहीं है, लेकिन कुछ सुधार अवश्य आएगा। अपने प्रत्येक काम को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना काम बेहतर तरीके से पूरा करने से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य भी आपके मार्गदर्शन में संपन्न होगा। स्वास्थ्य- पेट संबंधी कोई दिक्कत होगी। इस मौसम में बाहर के खाने-पीने की चीजों से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिकः*पॉजिटिव- विपरीत परिस्थितियों में परिवार का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत करेगा। डेली रूटीन के कार्यों से हटकर कुछ समय आत्म मनन और आत्म निरीक्षण में व्यतीत करें। इससे आपके उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है, दूसरों पर ज्यादा नियंत्रण न रखें। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। हर समस्या का आप समाधान निकाल लेंगे। व्यवसाय- पार्टनरशिप करने से पहले उस पर कुछ अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। नौकरी से संबंधित कार्यों में हालात सामान्य रहेंगे। अभी बेहतर स्थितियां नहीं हैं। लव- पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

*धनुः*पॉजिटिव- मानसिक सुकून के लिए अपनी रुचि के कार्यों के लिए कुछ समय जरूर निकालें। आप की लगन और मेहनत का लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान लगाए रखें। कुछ अज्ञात विद्याओं के लिए भी आपकी रूचि जागृत होगी।नेगेटिव- पुश्तैनी ज्यादाद से संबंधित कामों में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन काम शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की देखभाल खुद ही करें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और दिक्कतें आएंगी, लेकिन प्रयासों से समाधान भी मिल जाएगा। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्य में बहुत अधिक ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी। बारिश के मौसम से अपना बचाव रखें और व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम,भाग्यशाली अंक- 7

*मकरः*पॉजिटिव- किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। आय का कोई नया स्त्रोत भी बनने वाला है। नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। अपने व्यक्तित्व को और निखारने का प्रयास करें। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए वास्तविक योजनाएं बनाएं। व्यवसाय- अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें। इस समय मेहनत के परिणाम मन मुताबिक नहीं मिलेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें। लव- घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

*कुंभः*पॉजिटिव- कुछ नजदीकी लोगों के साथ मुलाकात होगी। बेहतर जानकारियां मिलने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा। नेगेटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा न करें, अपनी कार्यप्रणाली को सीक्रेट ही रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। व्यवसाय- दिन का अधिकतम समय कार्य स्थल पर ही व्यतीत करें और स्वयं ही सभी निर्णय लें। व्यवसायिक स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। नौकरी में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- परिवार जनों के बीच उचित तालमेल रहेगा। मित्रों के साथ कोई फैमिली गेट-टुगेदर भी रहेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों से संबंधित दर्द बढ़ सकता है। गैस बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*मीनः* पॉजिटिव- संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय से सुकून के लिए भी निकाल लें। नेगेटिव- विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों और मौज-मस्ती में लगा रहेगा। इस वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने का प्रयास करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना है। व्यवसाय- व्यवसाय में बनते कार्यों में कुछ न कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक ही सारे काम बनने शुरू हो जाएंगे। आज रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं। ऑफिस में पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से द्वारा घर का माहौल सुखद बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

इस राशि वालों को हो सकता है आज बड़ा फायदा: राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!