32.7 C
Madhya Pradesh
May 6, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए बसंत पंचमी का दिन कैसा होगा आपके लिए
ज्योतिष

जानिए बसंत पंचमी का दिन कैसा होगा आपके लिए

5 फरवरी, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि योग बना रहे हैं। इसलिए मिथुन राशि वाले लोग नए कामों की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। वहीं, कुंभ सहित अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- फाइनेंस या इन्वेस्टमेंट संबंधी गतिविधियों के लिए समय अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे।
नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। और अपने ही काम से मतलब रखें। किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक परेशानियां दूर होंगी, कार्यों में गति आएगी। कर्मचारी तथा स्टाफ पूरे मनोयोग से कार्य को गति देंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यवसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा।
लव- पारिवारिक में सुखद और प्रेम पूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पॉल्यूशन और धूप से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- कोई गवर्नमेंट से संबंधित कार्य चल रहा है या कोई मामला अटका हुआ है तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से संपन्न हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां सामने आ सकती हैं, परंतु आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने में समर्थ रहेंगे।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करें, कोई आपको धोखा भी दे सकता है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन खिन्न रहेगा। परंतु समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस समय बहुत मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना जरूरी है। सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके कार्यों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- युवाओं को अपने करियर से संबंधित किए गए प्रयासों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। तथा कुछ पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- कुछ नई जिम्मेदारियां आने से व्यस्तता बढ़ेगी। इस समय कोई नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है, इसलिए हिसाब किताब संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। बिना बात किसी से भी ना उलझे। कोई भी समस्या आने पर उसके निवारण के लिए उसकी तह तक जाना जरूरी है।
व्यवसाय- सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है। कोई भी व्यावसायिक निर्णय लेने में लापरवाही ना करें, अन्यथा कोई बेहतरीन उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती हैं।
लव- व्यावसायिक और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। आर्थिक योजना से संबंधित कोई लक्ष्य आसानी से फलीभूत होगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा तथा व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति मैं अपना आपा ना खोए तथा उसका सामना शांतिपूर्ण तरीके से करें। गुस्से और आक्रोश की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई से संबंधित परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सारे फैसले स्वयं ही ले। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा कई फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। नौकरी में भी टारगेट हासिल होने की पूरी संभावना है।
लव- व्यक्तिगत गतिविधियों के साथ-साथ में विवाहित संबंधों में भी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग करने का बेहतरीन समय मिलेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। उनके इलाज के लिए लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। और आपकी प्रतिभा उभर कर लोगों के सामने भी आएगी।
नेगेटिव- ध्यान रहे कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों को आंख से ओझल ना होने दें। नकारात्मक और व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी उलझन अभी बनी रहेगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। बेहतर होगा कि अपने कार्यभार को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। परंतु मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- किसी बात को लेकर सिर दर्द और तनाव रहेगा। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर रहेगा। समय खुशनुमा और मनोरंजन पूर्ण व्यतीत होगा। व्यस्तता भरी दिनचर्या की थकान भी दूर होगी। तथा आपसी सलाह-मशविरा द्वारा बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी निवारण होगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ चल रहे मतभेद किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता में सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग आजकल अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से उनके बनते कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। कार्य क्षेत्र में किए गए बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए पूरी मेहनत और एकाग्रता से अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल पारिवारिक वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचार आपके मनोबल में कमी ला सकते हैं। उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। तथा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- किसी भी तरह की दुविधा की स्थिति में परिवारजनों से सलाह लेना आपकी परेशानियों को हल करेगा।समय आपके लिए सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। चल रही उथल-पुथल से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर जल्दबाजी में किसी के साथ कोई वादा ना करें। वरना इसकी वजह से आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आय के स्त्रोत कम रहेंगे। परंतु जल्दी परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
व्यवसाय- इस समय अपनी ऊर्जा अपने जनसंपर्क को और अधिक विस्तृत करने में लगाएं। आपको कई नए सुअवसर प्राप्त होंगे। मुश्किलों के बावजूद आप कामयाबी हासिल कर लेंगे। सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती हैं।
लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कोई तोहफा देना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होने वाली है। आज आपको अपने किसी राजनीतिक संपर्क द्वारा फायदा हो सकता है। आप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक दायित्वों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- किसी घनिष्ठ व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं। जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा। आपके मन में किसी के प्रति शक की भावना संबंधों को खराब कर सकती है। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। मीडिया, आर्ट, पब्लिकेशन आदि जैसे कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। घरेलू परेशानियों को व्यापार पर हावी ना होने दें। अपने कार्यों को पूरी तन्मयता से करना आपके लिए और उपलब्धियां लाएगा।
लव- प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। अविवाहितों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से कमर और पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। खानपान और दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- इस समय दूसरों से मदद की उम्मीद रखने की बजाय अपने कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। इससे आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। कोई पॉलिसी आदि मैच्योर होने से धन के निवेश संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन रखना जरूरी है। व्यर्थ के वाद विवाद में ना उलझे। परंतु यह भी ध्यान रखें कि आपकी जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में लाभदायक बनी हुई है। दिन की शुरुआत से ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजनाएं बनाना शुरू कर दें। इस समय अपना ध्यान कुछ नई गतिविधियों के प्रति भी लगाएं। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी थकान और नेगेटिविटी हावी होने से मनोबल में कमीं महसूस करेंगे। अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक रखने के लिए मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म चिंतन अथवा आध्यात्मिक कार्य में व्यतीत करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- कोई भी पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी रखें, छोटी सी गलती किसी समस्या का कारण बन सकती हैं। युवा वर्ग गलत संगति और गलत आदतों से दूरी बनाकर रखें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अच्छी तरह सोच विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की ही जरूरत है। हालांकि विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। चिटफंड आदि जैसी कंपनियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। विशेषकर खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को सकारात्मक भी बना लेंगे। घर संबंधी महत्वपूर्ण वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति जी तोड़ मेहनत करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- घर में किसी निकट संबंधी के आगमन से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी रह सकती हैं। कोई भी कार्य करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। बिना वजह दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आपकी भी आलोचना और निंदा संभव है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आज अपनी उपस्थिति जरूर रखें। क्योंकि कर्मचारियों की तरफ से पूर्ण सहयोग न मिलने से दिक्कतें आ सकती है। इस समय मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपके व्यवसाय में गति आएगी। ऑफिस का माहौल यथावत ही रहेगा।
लव- परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें, अन्यथा विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण से सतर्क रहें। तथा ज्यादा भीड़भाड़ और पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करें, सफलता सुनिश्चित है। इस समय प्रकृति आपको कोई शुभ संदेश दे रही हैं। सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से मानसिक और आत्मिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी संबंधी की वजह से आपके बनते कार्यों में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। विचलित होने की बजाय धैर्य और संयम रखें।ऐसी परिस्थिति में दूसरों से दूरी बनाकर ही रखना उचित है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य प्रणाली में कुछ सुधार लाने की जरूरत है। आयात निर्यात संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण और बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। परंतु नौकरीपेशा लोग ऑफिस में चल रही राजनीति जैसे माहौल से परेशान रहेंगे।
लव- दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ जरूर व्यतीत करें। इससे आपको बहुत अधिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और निराशा जैसी फीलिंग आने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी प्रॉब्लम शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। ध्यान और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!