29.4 C
Madhya Pradesh
May 10, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा रहेगा आपका दिन: आज का राशिफल

25 जनवरी, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। जिससे वृष राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा होगा। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मेहनत का फायदा भी मिलेगा। सिंह राशि वालों के लिए नौकरी और बिजनेस के बदलाव फायदेमंद होंगे। कुंभ राशि वाले लोग उपलब्धियां हासिल करेंगे। मीन राशि वालों को नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा मेष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आपके अंदर कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का जज्बा रहेगा। और काफी हद तक सफल भी होंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रिय जनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको खुशी देगा।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ विपरीत भी हो सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद विवाद में ना ही पड़े, तो अच्छा है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी भी चिंता रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों के सहयोग से परिस्थितियों में सुधार भी हो सकता है। जोखिम भरे कामों दिलचस्पी न लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशानी आ सकती हैं।
लव- जीवन साथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। दोस्तों तथा परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- तनाव और टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य आज संपन्न हो सकता है, इसलिए प्रयासरत रहे। दिन की शुरुआत सुखद होगी। युवा वर्ग सूझबूझ और व्यवहार कुशलता द्वारा अपने भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर सकते हैं।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधों के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों की वजह से चिंता रहेगी। घर की देखरेख तथा सुख सुविधा संबंधित चीजों पर अधिक खर्चा होने से बजट गड़बड़ा सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अवश्य अमल करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी कर्मचारी की वजह से समस्याएं भी आ सकती हैं। कड़े और बहुत जरूरी फैसले आप ले सकते हैं। साथ ही समस्या सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे। ऑफिस के काम भी पूरे होंगे।
लव- अपने कार्य में जीवनसाथी का सहयोग आप की चिंताओं को कम करेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों में मजबूती लाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- आज कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी विचार-विमर्श होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह तथा मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि गलतफहमी की वजह से आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। हालांकि कुछ लोग जलन के कारण आपके कार्य में विघ्न डालने के लिए सक्रिय भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, लेकिन उनको समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रहेगी।
लव- घर में उचित समय ना दे पाने से जीवनसाथी तथा परिवार जनों की नाराजगी रहेगी। कुछ समय उनके साथ डिनर अथवा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से योग और व्यायाम को नियमित रखना जरूरी है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- ऑनलाइन गतिविधियों तथा मीडिया द्वारा कई उत्तम जानकारियां मिलेंगी। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे। घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है।
नेगेटिव- अपनी कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे शेयर ना करें। कुछ लोग स्वार्थ की भावना से इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। हालांकि आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परंतु अभी निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। घर का वातावरण भी व्यवस्थित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगी। धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें। बच्चों की किसी बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी होने की आशंका है।कभी-कभी लगेगा कि आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं। इसलिए इस समय का उचित सहयोग करें। कार्यस्थल का सकारात्मक वातावरण स्टाफ को भी ऊर्जावान बनाकर रखेगा।
लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- रुकी कोई पेमेंट आदि मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा फोकस रहेंगे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी आ सकती है। धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होता जाएगा।परंतु जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। वाहन आदि खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें और परेशानियां आती रहेंगी। सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। व्यवसाय संबंधी किसी भी यात्रा को अभी स्थगित रखें। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अपनी महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज संभाल कर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा। व्यायाम करना इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।आप के नेतृत्व में कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य संपन्न हो सकता है। रिलैक्स महसूस करने के लिए परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी योजना भी बनेगी। इससे आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे करने का प्रयास करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि आप धैर्य और संयम से उसे सुलझाने में सक्षम भी रहेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश कामयाब रहेगी। परंतु अपनी सामर्थ्य से अधिक उधार लेने का प्रयास ना करें।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध भी मर्यादित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों में हल्की फुल्की दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आप पूरे जोश में मेहनत से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। स्वयं को साबित करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। बच्चों के भविष्य संबंधी कोई प्लानिंग बनेगी और निवेश संबंधी कार्य संपन्न होंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद होने से इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। बिजनेस संबंधित मामलों में निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी नौकरी वालों की किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। अपने आवेश पर काबू रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित संबंध रहेंगे।आप प्रबलता से प्रेम और रोमांच जैसे विचारों की तरफ आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। अन्यथा पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए उत्तम समय बना हुआ है। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। आप दिल की बजाय दिमाग से काम ले। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। किसी निकट संबंधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है तथा अशुभ ख्याल मन में आएंगे। अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। खर्च करते समय अपने बजट का भी अवश्य ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय की दृष्टि से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी मेहनत और प्रयास से करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। नौकरी पेशा लोगों को आज भी ऑफिस का काम घर पर करना पड़ सकता है।
लव- घर परिवार से संबंधित मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। ज्यादा भागा दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इस से संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा। आज किसी नजदीकी मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी, और बहुत अधिक सुकून भी मिलेगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर ही रहना उचित है। अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। किसी खास कर्मचारी के अचानक चले जाने से कार्य क्षेत्र की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल भी ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों के बीच बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे। आपके व्यक्तित्व में भी और अधिक निखार आएगा।
नेगेटिव- पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें। किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी मानहानि का कारण बन सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी। परंतु आप अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य पर ही ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है।विवाहेत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले। और अपने परिवार पर ही ध्यान दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मीन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। घर अथवा व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है।कुछ समय से आपको जिस वस्तु की तलाश थी, वह आज हासिल हो जाएगी।
नेगेटिव- सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं।जल्दबाजी में किए गए कार्याे के कारण हानि भी भुगतनी पड़ सकती है। अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। आप जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही आपके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा को क्रियान्वित करने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनाने के लिए सदस्यों का साथ साथ समय व्यतीत करना भी जरूरी है। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम अवश्य बनाएं।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: जानिए राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!