30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230208 WA0020
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

शिवराज सिंह संत महात्माओं के नाम पर झूठ बोलना बंद करें…सुरेन्द्र चौधरी

सागर के कजलीवन मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक आयोजनों में झूठ नहीं बोला जाता किन्तु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी संत महात्माओं के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में भी झूठ बोलने से नही थकते। श्री चौधरी ने राम चरित मानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए जिसका पालन करते हुए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जो वचन किये थे उन्हें पूरा करते हुए प्रदेश के 27 हजार अन्न दाता किसानों का कर्जा माफ किया, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अन्तर्गत दी जानें वाली राशि को बढ़ाकर 51 हज़ार करने के साथ ही अनेकों वचनों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह जी ने पिछले कुम्भों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिरों को 15 -15 लाख रुपये देने की घोषणा की थी जो आज तक पूरी नही हुई साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं में गंभीर अनियमितताएं बरती जाकर उक्त राशि में भ्रष्टाचार किया जा रहा है परिणाम स्वरूप उक्त वर्ग के युवा बेरोजगार शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज और संत महात्माओं के नाम का उपयोग कर ऐसे आयोजनों पर राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया हैं जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि उक्त कार्यक्रम में गैर भाजपा के जन प्रतिनिधि, सरपंच, पार्षद, जनपद आदि नगरीय निकाय व पंचायतों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती हैं।


Bundelikhabar

Related posts

एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वाले पाएंगे अब ईनाम

Bundeli Khabar

बुंदेलखण्ड के छतरपुर जिले में बेटियों ने अनूठे अंदाज में किया लोगों को जागरूक

Bundeli Khabar

सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का निराकरणऔर बारिश पूर्व मेंटेनेन्स सुनिश्चित किया जाए- कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!