30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220627 WA0004
मनोरंजन

लेसली लेविस और काव्या जोन्स का गाना ‘तू है मेरा’ ने मचाया रेडियो चार्टबस्टर में हंगामा !

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। बॉलीवुड की नई kjo यानि कि सिंगर काव्या जोन्स अब म्यूजिक इंडस्ट्री में हंगामा मचाने और चाहने वालों के दिलों को अपने खूबसूरत आवाज से धड़काने आ गयी हैं, जिनका गाना ‘तू है मेरा’ इस वक़्त काफी धूम मचा रहा है।

वेटरन सिंगर और कंपोजर लेसली लेविस के कॉपोजिशन में बने इस सिंगल वीडियो सांग को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है और शायद यही वजह है कि सभी रेडियो स्टेशन के 20 चार्टबस्टर सांग लिस्ट में ये गाना धमाल मचा रहा है। जिसने सिंगर अरमान मलिक, बादशाह, दिलजीत दोसांझ, आस्था गिल, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह जैसे गायकी के धुरंधरों के गानों को पीछे छोड़ दिया है और गाना ‘तू है मेरा’ रेडियो चार्टबस्टर में लीड कर रहा है। और ये ऐसा इंडिपेंडेंट म्यूजिक वीडियो है जो हिट गानों पर भी भारी पड़ रहा हैं। इसके पहले काव्या ने इंडिपेंडेंट सांग्स जैसे कि ‘एख इंडिया’, ‘आजा मेरी बाहों में’ और ‘पैसे की माँ की आंख’ में अपनी आवाज दी।

अपने सिंगल म्यूज़िक वीडियो की इतनी बड़ी सक्सेस पर काव्या कहती हैं कि ये सब मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। इतने दिग्गजों की बीच खुद को फीचर्ड होते हुए देखने में मुझे बहुत खुशी और विनम्रता महसूस हो रही है।

अपनी शिष्या काव्या के इस सफलता पर गुरु लेसली लेविस काफी खुश हैं और उनका कहना है कि ये ग्लोबल हिंदी सीरीज संगीत प्रेमियों को एक अलग अनुभव प्रदान करती है और यह ग्लोबल हिंदी के लिए एक मधुर यात्रा की शुरुआत है। काव्या एक प्रतिभाशाली, बहुमुखी गायिका हैं। वह अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ संगीत के क्षेत्र में तहलका मचाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

ट्रांस मीडिया सॉफ्टवेयर के चेयरमैन जसमीन शाह द्वारा दिवाली मिलन समारोह का शानदार आयोजन

Bundeli Khabar

राष्ट्रीय स्तर नृत्य स्पर्धेत ध्रुवी राजेश वाघमारे प्रथम क्रमांकाने विजयी

Bundeli Khabar

सोनू सूद बने झंडू बाम के ब्रांड एंबेसडर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!