30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220110 WA0004
मनोरंजन

टीवी शो ‘ससुराल गेंदा फूल सीजन 2’ में शिल्पा गांधी की अहम भूमिका

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। बचपन से ही गीत संगीत व अभिनय में रुचि रखने वाली शिल्पा ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब वो भी सिने दर्शकों का मनोरंजन करती हुई स्क्रीन पर नज़र आएंगी। हिंदी धारावाहिक ‘दिल से दिल तक’, ‘मस्तानगी’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘एक हसीना थी’, ‘शुभारंभ’ और बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘ब्रदर्स’ और रागिनी एम एम एस 2′ में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री शिल्पा गांधी मराठी धारावाहिक ‘रंग माजा बेगाला’ व ‘आराधना’ में काम करने के साथ साथ मराठी फिल्म सौ सशि देवधर, शुभ लगन सावधान, जजमेंट, संघर्षयात्रा, पिकुली, शिवया के अलावा गुजराती फ़िल्म ‘सावज-एक प्रेम गर्जना’, वेब सिरीज़ ‘ज़िंदगी रिसेट’ और ‘समझौता’ में भी काम कर चुकी है। ‘क्राइम पेट्रोल’ व ‘सावधान इंडिया’ के लगभग 200 से भी अधिक एपिसोड में विभिन्न किरदारों को जीवंत कर चुकी शिल्पा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवार्ड, खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड 2020 और वीमेन एम्पावरमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। फ़िलवक्त अभिनेत्री शिल्पा गांधी टीवी शो ससुराल गेंदा फूल सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘लगान’ के बाद आशुतोष गोवारिकर एक और स्पोर्ट्स ड्रामा ‘तुलसीदास जूनियर’ के साथ हैं तैयार

Bundeli Khabar

सुरेश वाडकर म्यूजिक वीडियो ‘मान ले’ में कैनेडियन सिंगर एबी वे के साथ

Bundeli Khabar

दीपिका पादुकोण बनी कांन्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी लिस्ट में शामिल होने वाली भारतीय अभिनेत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!