38.9 C
Madhya Pradesh
May 17, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 23 जून,गुरुवार आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष,दशमी तिथि, रेवती नक्षत्र, सूर्य मिथुन राशि पर एवं चन्द्रमा मीन राशि होने के कारण ग्रह-नक्षत्र मित्र और मानस नाम के दो शुभ योग भी बन रहे हैं। इसलिए आज मिथुन राशि वाले लोग कहीं निवेश करना चाहते हैं तो बहुत अच्छा दिन है। कर्क राशि वालों को भी किस्मत और सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि के लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश करना हो तो दिन अच्छा है। किस्मत का साथ भी मिलेगा। आर्थिक नजरिये से वृश्चिक और धनु राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। सितारे साथ देंगे। वहीं, मेष राशि के लोग नौकरी और बिजनेस में परेशान हो सकते हैं। तुला राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। मकर राशि वाले लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन अच्छा नहीं है। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – *पॉजिटिव* – अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व के प्रति जागरूक रहें।लाभदायक अनुबंध अथवा संपर्क स्थापित होंगे। इस मौके को हाथ से ना जाने दे। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें। *नेगेटिव* – ग्रह स्थिति में कुछ प्रतिकूलता भी रह सकती है। अफवाहों से दूर रहें। किसी काम के अनुरूप परिणाम ना मिलने से तनाव ना लें बल्कि धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। निकट भविष्य में आपको अपने इस मेहनत के उचित प्रणाम अवश्य हासिल होंगे। *व्यवसाय* – बिजनेस में हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। हालांकि आप अपने निजी कामों की वजह से बिजनेस में ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से आपके जरूरी काम रुक सकते हैं। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान भी हो सकते हैं। *लव* – वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। *स्वास्थ्य* – कभी-कभी घर में कलह होने की वजह से तनाव रह सकता है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी भाग्यशाली अंक- 8

*वृष* – *पॉजिटिव* – घर में निकट संबंधियों की आवाजाही रहेगी। काफी समय के बाद अपनों से मिलना सबको खुशी और उत्साह प्रदान करेगा। और आप अपने दिनचर्या संबंधी कार्यों में नए जोश के साथ ध्यान दे पाएंगे। *नेगेटिव* – कभी-कभी आपके स्वभाव में शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न होना आपके अपने लिए ही परेशानी का कारण बन जाती हैं। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ नोकझोंक होने की भी आशंका बन रही है। *व्यवसाय* – नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। जो कि फायदेमंद साबित होंगे। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर करने से ऑर्डर भी ज्यादा मिलेंगे। लेकिन लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती है। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं। *लव* – घर का वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पारिवारिक मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको अपने मुताबिक कार्य करने की स्वतंत्रता दे। *स्वास्थ्य* – आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा खानपान रखना आपको तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखेगा। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* -*पॉजिटिव* – किसी भी खास काम में रुकावट आ रही हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करने में परहेज न करें। कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दिन बहुत अच्छा है।*नेगेटिव* – किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनकी संगत करने से आपकी भी मान हानि हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों में पैसा खर्च होगा। *व्यवसाय* – व्यवसाय में काम की अधिकता रहेगी परंतु मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान भी रहेगा। अभी परिस्थितियां बेहतर नहीं है, इसलिए शांति और धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। व्यवसायिक पार्टियों के साथ अपने संपर्कों को और मजबूत करें। *लव* – दांपत्य संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। *स्वास्थ्य* – खांसी, जुखाम और बुखार जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही ना करके उचित इलाज अवश्य लें। भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक- 1

*कर्क* -*पॉजिटिव* – आज ग्रह स्थितियां और भाग्य आपके पक्ष में हैं, आपको अपनी मेहनत और पराक्रम के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। *नेगेटिव* – आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर ही रहेगी। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति आपके और दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। *व्यवसाय* – किसी अनुभवी व्यक्ति की कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगी। व्यवसाय संबंधी नए संपर्क भी बनेंगे। परंतु अपनी महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। *लव* – पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। *स्वास्थ्य* – ब्लड प्रेशर और थायराइड संबंधी जांच अवश्य करवाएं। इस समय इस तरह की कोई परेशानी होने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 5

*सिंह* – *पॉजिटिव* – किसी नई तकनीकी जानकारी के मिलने से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं संबंधी शॉपिंग करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खर्चा ज्यादा होगा। लेकिन सभी की खुशी के आगे उसका मलाल नहीं रहेगा। *नेगेटिव* – कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकती है। समय के साथ अपने स्वभाव को भी बदलना अति आवश्यक है। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देना आवश्यक है। *व्यवसाय* – व्यावसायिक मामलों में बड़ा फैसला लेते वक्त कंफ्यूजन रहेगा। बेहतर होगा घर के अनुभवी इंसान की सलाह लें। समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप का मन बना रहे हैं, तो तुरंत उस पर काम करें। *लव* – पारिवारिक वातावरण सुकूनभरा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। *स्वास्थ्य* – एलर्जी की वजह से नजला, जुकाम से परेशान रहेंगे। उचित सावधानी बरतें तथा इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या* – *पॉजिटिव* – विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपनी किसी समस्या का समाधान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भूमि, भवन में निवेश संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें क्योंकि यह निवेश आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा।*नेगेटिव* – किसी भी विपरीत परिस्थिति में मनोबल गिर सकता है। अपने अंदर सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के साथ भी समय व्यतीत करें। दूसरों की भावनाओं को समझ कर उनका सम्मान करना संबंधों को मजबूत बनाएगा। *व्यवसाय* – आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। व्यापारी लोग रिटेल की अपेक्षा होलसेल के कार्यों में ज्यादा डील करें। तथा इस समय कोई भी लेनदेन पक्के बिल से ही करें क्योंकि किसी प्रकार के धोखा या गलतफहमी होने की आशंका है। *लव* – पति-पत्नी दोनों ही व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु बच्चों का सहयोगात्मक रवैया घर के वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। *स्वास्थ्य* – कुछ समय अपने आराम और सुकून के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक काम और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 1

*तुला* – *पॉजिटिव* – राजनीतिक और सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती हैं। इन व्यक्तियों के साथ संपर्क में रहने से आपके मान सम्मान तथा व्यक्तित्व में निखार आएगा और निकट भविष्य में यह संपर्क फायदेमंद भी साबित होंगे। कोई पारिवारिक मामला हल हो सकता है। *नेगेटिव* – बिना सोचे समझे किसी की भी बातों में ना आए और सचेत रहें आपके सरल स्वभाव की वजह से कोई व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। गैर जरूरी खर्चों पर कभी कंट्रोल करना जरूरी है। *व्यवसाय* – विस्तार संबंधी उपलब्धियां आपका इंतजार कर रहे हैं। वर्तमान समय पूरी तरह से अपने व्यापार पर फोकस करने का है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। *लव* – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में ना पड़कर अपने करियर पर भी ध्यान केंद्रित रखें।*स्वास्थ्य* – अपनी सोच को पॉजिटिव बनाकर रखें। नकारात्मक विचारों का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक* -*पॉजिटिव* – इस समय ग्रह स्थितियां आप के पक्ष में है। इसलिए समय को व्यर्थ ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करें, आपको अवश्य ही कोई उपलब्धि हासिल होने वाली है। घर में मांगलिक कार्य संबंधी तैयारियां जोश और उमंग से चलेंगी। *नेगेटिव* – दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें, और अपने काम से ही मतलब रखें। वरना बेवजह किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस समय किसी भी यात्रा संबंधी योजना बनाते समय उसकी सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। *व्यवसाय* – व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। दूरदराज के संपर्कों से उचित आर्डर मिलने की उम्मीद है। इस समय कर्मचारियों से काम लेने के लिए व्यवहार में मधुरता बनाकर रखना अति आवश्यक है।*लव* – घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा मित्रों के आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे। *स्वास्थ्य* – अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। किसी प्रकार की चोट लगने की भी आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 9

*धनु* -*पॉजिटिव* – आर्थिक स्थिति अनुकूल बनने से आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि होगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत अवश्य करें, उनके अनुभवों और जानकारियों से आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी।*नेगेटिव* – इस समय किसी भी प्रकार का उधार देने या निवेश करने पर अपना पैसा ना लगाएं। क्योंकि इन कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है। अन्यथा लोग आप का फायदा उठा सकते हैं। *व्यवसाय* – ग्रह नक्षत्र आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रहे हैं। इनका भरपूर सम्मान व उपयोग करें। राजनीति क्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति से आपको बहुत लाभ होने वाला है। व्यवसाय विस्तार संबंधी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी। *लव* – पति-पत्नी में बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से समाधान भी अवश्य मिलेगा। *स्वास्थ्य* – बदहजमी तथा गैस की वजह से परेशान रहेंगे। इस समय अपना खानपान बहुत ही व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 6

*मकर* – *पॉजिटिव* – महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें। आज दिन भर परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। नजदीकी मित्रों के साथ में मुलाकात का दौर रहेगा। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है। *नेगेटिव* – संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता रखने के लिए आप की विशेष भूमिका रहेगी। परिवार तथा बच्चों के मामले में ज्यादा टोका टाकी ना करें। उन्हें अपने अनुभव के आधार पर कार्य करने दे, इससे उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत होगी। *व्यवसाय* – व्यवसाय में इस समय जैसी गतिविधियां चल रही हैं उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। अपने कार्य करने की प्रणाली को किसी के समक्ष शेयर ना करें। *लव* – पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का असर परिवार पर भी पड़ सकता है। आपस में ही बैठकर समस्या का समाधान निकालने में समझदारी हैं। *स्वास्थ्य* – कुछ समय अध्यात्म में तथा प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करने से आपको शांति और सुकून मिलेगा। और इसका सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- जामुनी भाग्यशाली अंक- 7

*कुंभ -* *पॉजिटिव* – कुछ समय अपने मनपसंद तथा रुचि पूर्ण कार्यों में भी जरूर बिताएं। इससे आपको आत्मिक और मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज सभी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्नेह व आशीर्वाद को भी महसूस करें।  *नेगेटिव* – परिवार तथा जीवनसाथी का सहयोग भी करना जरूरी है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवारिक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। इसलिए अनावश्यक खर्चों तथा शॉपिंग आदि को स्थगित रखें।*व्यवसाय* – व्यवसायिक कार्य प्रणाली और गतिविधियों में पारिवारिक लोगों से मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था रहेगी। जोखिम भरे काम जैसे शेयर्स, सट्टा आदि में पैसा न लगाएं। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।*लव* – पारिवारिक संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। लव अफेयर्स तथा व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहें।*स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सकारात्मक विचार आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 5

*मीन* -*पॉजिटिव* – आज दिन कुछ मिलाजुला फल देने वाला है। छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज रखें। कुछ नए प्रपोजल मिलेंगे और अपनी योग्यता व समझदारी द्वारा इसमें सफल भी रहेंगे। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी।*नेगेटिव* – अपने किसी व्यक्तिगत कार्य में रुकावट आने से मानसिक तनाव हावी रह सकता है। परंतु अपनी समस्याओं को खुद ही सुलझाना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति से कोई भी उम्मीद ना ही रखे तो अच्छा है।*व्यवसाय* – इस समय व्यवसाय में आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको फायदा होगा। लोग भी आपकी कार्यप्रणाली के कायल हो जाएंगे। विरोधियों के हौसले भी पस्त रहेंगे। सरकारी सेवक लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।* लव* – घर परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से कोई दिक्कत उठ सकती हैं।* स्वास्थ्य* – स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जांच संबंधी रिपोर्ट ठीक आने से राहत रहेगी।

भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!