24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220622 WA0014
मनोरंजन

आदित्य – संजना अभिनीत व चिरंतन भट रचित ‘ओम’ का गीत ‘सांसे देने आना’ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पहली बार फिल्मी पर्दे पर एक्टर आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी की जोड़ी एक साथ आ रही है। फिल्म ‘ओम द बैटल’ का नया गाना ‘सांसे देने आना’ हाल ही में रिलीज हुआ है और आते ही ये गाना वायरल हो चुका हैं। एक्शन फिल्म ‘ओम द बैटल’ के इस रोमांटिक गाने में आदित्य और संजना कमाल के लग रहे हैं।

गाने में अपनी आवाज दी है सिंगर राज बर्मन और पलक मुछाल ने और गीत को कंपोज़ किया है संगीतकार चिरंतन भट्ट ने।
गाने को मिल रहे रिस्पॉस को देखते हुए चिरंतन कहते हैं कि फ़िल्म ‘ओम द बैटल’ का गाना ‘सांसे देने आना’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने का संगीत और इसके बोल, चाहने वालों के दिलों को छू रहे हैं। जिसे देखकर काफी खुशी हो रही है। मुझे गाने को कंपोज़ करते हुए काफी फ्रीडम मिला और जैसा मैं चाहता था वैसा ही ये गीत बनकर तैयार हुआ है। मैं ज़ी म्यूजिक के अनुराग बेदी को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने मुझे चुना और विश्वास किया। मैं एक बलाड सांग बनाना चाहता था जिस पर लोग झूमे, थिरके और अपने अंदर की उलझन को खत्म करें और हूबहू वैसा ही हुआ।

चिरंतन भट्ट की बात करें तो ये एक कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर भी हैं। इन्हें इंडस्ट्री में 14 साल हो चुके हैं। ये तेलुगु सिनेमा में भी संगीत देते रहते हैं। बॉलीवुड में इन्होंने काफी हिट फिल्मों में सफल संगीत दिया हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वरुण धवन की फिल्म ‘जुगजुग जियो’ ने पहले ही दिन ली शानदार ओपनिंग

Bundeli Khabar

पद्मिनी कोल्हापुरे के जन्मदिन के अवसर पर फ़िल्म ‘प्रेमरोग’ के गीत ‘ये गलियाँ ये चौबारा’ का एक अनूठा मोशन पोस्टर जारी

Bundeli Khabar

भोजपुरी फ़िल्म ‘सपनों के सफर’ का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!