19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220702 WA0017
मनोरंजन

‘बनारस’ का गीत ‘माया गंगे’ का हिंदी वर्जन मुंबई में हुआ लॉन्च

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। आगामी फिल्म ‘बनारस’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म के साथ एक जबरदस्त टीम सामने आ रही है जिसमें एक्टर से लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर और फिल्म की स्क्रिप्ट तक सभी दमदार है। ऐसे में अब मेकर्स ने दर्शकों के लिए फिल्म का एक जबरदस्त ट्रैक रिलीज किया है, जिसने फिल्म को लेकर उनके उत्साह को और बढ़ा दिया है।

यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज होगी और इसके सबसे बेस्ट ट्रैक ‘माया गंगे’ का हिंदी वर्जन जारी कर दिया गया है। इस गाने का कन्नड़ वर्जन पहले से ही यूट्यूब के टॉप ट्रैक्स पर है और अब इसका हिंदी वर्जन भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को बनारस के सभी 84 घाटों और शवों के बीच शूट किया गया है, जो निश्चित रूप से आपके होश उड़ा देगा। मुंबई में एक ग्रैंड सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान इसे लॉन्च किया गया जहां अभिनेता ज़ैद खान, अभिनेत्री सोनल मोंटेरो, निर्देशक जयतीर्थ, निर्माता तिलकराज बल्लाल, गीतकार अराफात मोहम्मद के साथ मुख्य अतिथि मधुर भंडारकर भी मौजूद थे।

इस फिल्म पर बात करते हुए मधुर भंडारकर ने कहा कि तिलक एक अच्छे फ्रेंड हैं और मैं उन्हें, मुझे यहां इंवाइट करने के लिए धन्यवाद करता हूं। गाना शानदार है और मैंने इसे बहुत पहले देखा है और इसे बहुत अच्छी तरह से शूट किया गया है। फिल्म अच्छी लग रही है और मैं इंतजार कर रहा हूं कि तिलक मुझे पूरी फिल्म दिखाए। बनारस को इतनी अच्छी तरह से कैप्चर करने वाली टीम और निर्देशक को मेरी शुभकामनाएं। मैं खुद कई बार वहां गया हूं।

फिल्म के प्रोड्यूसर तिलकराज बल्लाल कहते हैं कि जैद एक अच्छे अभिनेता और एक महान इंसान हैं। मैंने उनके पिता, जो एक शानदार राजनेता हैं, से कहा था कि 2 साल बाद आप जैद के पिता के रूप में जाने जाएंगे और यही आपका सबसे बड़ा गौरव होगा।

वहीं निर्देशक जयतीर्थ ने कहा कि मधुर सर, मैं आपका स्टूडेंट हूं और मैंने आपकी फिल्में देखी हैं और सीखा है। यह मेरी सातवीं फिल्म है, मेरी आखिरी फिल्म बेल बॉटम थी। माया गंगे मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे उम्मीद है कि मैं इस गाने के जरिए जो कुछ कहना चाहता हूं, वह दर्शकों तक पहुंचे और उनके दिलों को छू जाए।

फिल्म के लीड एक्टर ज़ैद खान ने अपनी मुश्किल शूटिंग के बारे में बताते हुए कहा कि अंडरवाटर सीक्वेंसेज को शूट करना बहुत जोखिम भरा और चुनौतीपूर्ण था। मैं अपने 3 स्तंभों, तिलकजी मेरे गॉड फादर, संजय दत्त और बिट्टू सर को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारे काम की सराहना करने के लिए मीडिया को धन्यवाद।
एक्ट्रेस सोनल मोंटेरो कहती हैं कि मधुर सर आपके साथ मंच साझा करना सम्मान की बात है। यह हमारे प्रचार का चौथा दिन है और हिंदी वर्जन आखिरकार जारी हो गया है। हम एक परिवार की तरह हैं और शूटिंग की वेकेशन की तरह थी।

गीतकार अराफात मोहम्मद कहते हैं कि एक दिन ज़ैद खान ने मुझे फोन किया और मुझसे कहा कि मुझे गाने के लिए अनुवाद की आवश्यकता नहीं है, आप जो कुछ भी आपका दिल कहता है उसे लिखो। उन्होंने मुझे बैंगलोर आने के लिए कहा और हमने गाने बनाने की प्रक्रिया का आनंद लिया। ज़ैद ने मुझसे कहा कि मुझे और गाने लिखने के लिए और भाषाएं सीखने की ज़रूरत है।

इस पर सुजय शास्त्री कहते हैं कि मैंने हमेशा सोचा था कि मैं अपने जीवन में किसी समय बनारस जाऊंगा। जयतीर्थ जिस तरह से निर्देशन करते हैं, वह आपके दिल को छू जाता है और उनका फाइनल प्रोडक्ट इसका प्रमाण है। मैं उन्हें इस फिल्म के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, यह वास्तव में खास है और मैं जैद को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने नए विज्ञापन फिल्म को लेकर कही ये बात!

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव : महाकौशल फिल्म फेस्टिवल 2024 जबलपुर

Bundeli Khabar

रानी मुखर्जी अभिनीत ’मिसेज़ चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ 20 मई 2022 को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!