26.4 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति बच्चों को प्रेरित करेंगी अभिनेत्री रसिका दुग्गल 

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : अभिनेत्री रसिका दुग्गल बॉलीवुड में अपनी शानदार अभिनय प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। मिर्ज़ापुर, लूटकेस और मंटो में उन्होंने यादगार भूमिका निभाई थी। वेस्ट मैनेजमेंट काफी लंबे समय से दुनिया भर में एक पर्यावरणीय मुद्दा रहा है। इस क्राइसेस को संबोधित करते हुए, अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने लिटिल ग्रीन ब्रिगेडियर अभियान के तहत विश फॉर अर्थ के साथ हाथ मिलाया है, जो उसी के लिए एक जागरूकता पहल है।


इस पहल के तहत, रसिका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इम्पैक्ट ऑफ वेस्ट नामक एक प्रतियोगिता की घोषणा की, जिसके माध्यम से वे 6 से 12 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों से अपनी एंट्रीज़ को जमा करने आह्वान करती हैं। प्रतिभागियों को अपनी एंट्री को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के रूप में साझा करना होगा जो डेढ़ मिनट से अधिक न हो और उन्हें अपनी एंट्री को  #rasikasgreenbrigade इस हैशटैग के साथ अपलोड करना होगा और प्रतिभागियों को अपने किन्ही तीन दोस्तों को @wishforearth हैंडल के साथ टैग करना होगा जो पर्यावरण को बचाना चाहते हैं।


इस पहल का उद्देश्य बच्चों के बीच पर्यावरण क्राइसेस और जलवायु परिवर्तन के प्रति उन्हें जागरूक करना है। विश फॉर अर्थ टीम पांच प्रविष्टियों को शॉर्टलिस्ट करेगी और उनमें से रसिका विजेता का चयन करेंगी और उन्हें उनके द्वारा साइन किए गए सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।


रसिका कहती हैं कि मुझे लगता है कि बच्चों से पर्यावरण के संरक्षण के महत्व के बारे में बातचीत करते रहना चाहिए खासकर तब जब वे दुनिया की खोज कर रहे हों। पर्यावरण के संरक्षण के लिए केवल बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं है। यह एक ग्रीन प्लेनेट के लिए समायोज्य आदतों को सुधारने के बारे में हो सकता है। विश फॉर अर्थ को ढेर सारी शुभकामनाएं कि उन्होंने बहुत विचारशील  पहल की शुरुआत की।


Bundelikhabar

Related posts

दंगल टीवी का धार्मिक शो ‘बृज के गोपाल’ 11 अप्रैल से हुआ शुरू    

Bundeli Khabar

‘मचा मचा’ गीत में गदर मचाएंगे गंगा राम चौधरी

Bundeli Khabar

फिल्म ‘द कन्वर्जन’ 22 अप्रैल को होगी रिलीज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!