28.7 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220617 WA00062
मनोरंजन

भूषण कुमार के ‘शहजादा’ बन गए कार्तिक आर्यन

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भूषण कुमार और कार्तिक आर्यन के बीच एक पावर-पैक्ड पार्टनरशिप साबित हुई।
अपने पहले कॉलेबोरेशन से ही, टी-सीरीज़ और कार्तिक आर्यन ने लगातार एक साथ जनता का मनोरंजन किया है। कार्तिक और प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने एक साथ सोनु के टीटू की स्वीटी, पति पत्नी और वो एवं भूल भुलैया 2 जैसी हिट फिल्में दी हैं।

भूल भूलैया 2 ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पोस्ट-पान्डेमिक रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली हिंदी ब्लॉकबस्टर, जो नॉन-हॉलिडे पर रिलीज हुई थी, उसकी जबरदस्त कमाई का सिलसिला चौथे हफ्ते में भी बरक़रार है। यह न केवल वर्ष की सबसे अधिक लाभदायक हिंदी फिल्मों में से एक के रूप में उभरी है, बल्कि दर्शकों और समीक्षकों ने भी इसकी जमकर सराहना की है।

जीत के इस क्रम को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए, कार्तिक और भूषण अपनी फ्यूचर प्रोजेक्ट के साथ जनता का मनोरंजन करना जारी रखेंगे, और इन प्रोजेक्ट्स में साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, ‘शहजादा’ भी शामिल है।

भूषण कुमार का मानना है कि कार्तिक आर्यन सही मायने में एक सच्चे एंटरटेनर हैं और सबसे मेहनती अभिनेता हैं जिनके साथ हमने काम किया है। फिल्म की मेकिंग, प्रमोशन और पोस्ट रिलीज तक पूरी तरह से प्रोजेक्ट में इंवॉल्व रहते हैं। फिल्म निर्माताओं के लिए एक सच्ची खुशी होने के नाते, वह बहुत समर्पित हैं और अपनी फीस से ज्यादा प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं। हम उनमें पूरा विश्वास है, और हमारा लक्ष्य भविष्य में इस सहयोग को और मजबूत करना है, जिसमें अगली बार शहजादा ऑन कार्ड हैं, जिसकी शूटिंग अभी भी चालु है।

कार्तिक आर्यन का कहना है कि मेरे पहले प्रोजेक्ट सोनू के टीटू की स्वीटी से लेकर अब तक भूषण जी के इस समर्थन के लिए उनका शुक्रगुजार हूं। वे एक सच्चे विजनरी हैं और उन्हें वे ऑडियंस के नस नस से वाकिफ हैं। जिसकी वजह से हमने बड़ी बड़ी हिट्स देने में हेल्पफुल रही है। समय के साथ हमारे रिश्ते और भी मजबूत हो गए हैं, टी सीरीज मेरे लिए मेरे घर के समान है। हम साथ मिलकर शहजादा सहित सहयोग के साथ इस स्तर को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मिस एंड मिसेज मेस्मेरिक क्वीन सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता को संदीप नागराले ने पहनाया ताज

Bundeli Khabar

‘शादी बाय चांस’ फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

Bundeli Khabar

खेसारीलाल यादव ने किया प्रोडक्शन हाउस IEVE ERA FILMS का शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!