17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221002 WA0029
मनोरंजन

‘शादी बाय चांस’ फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के युवा स्टार अरविन्द अकेला कल्लू की नयी फिल्म ‘शादी बाय चांस’ की शूटिंग यूपी के लखनऊ में समाप्त हुई। चन्द्रवर्षा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एंड रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माण की जा रही इस फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद हैं वहीं निर्देशन कई हिट फिल्में देने वाले संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं। बेहतरीन कहानी और खूबसूरत लोकेशन के साथ फिल्म में बेहद ही खुशनुमा संगीत देखने और सुनने मिलेगा। अरविन्द अकेला कल्लू फिल्म में अपने एक नए किरदार को लेकर दर्शको के बीच कुछ नयापन लेकर आएँगे। वही फिल्म में उनका साथ देंगे भोजपुरी जगत के कई अन्य और जानी-मानी हस्तियां।
अरविन्द अकेला कल्लू अपनी इस फिल्म को लेकर बताते है कि ‘शादी बाय चांस’ मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है। इस फिल्म में दर्शको को मनोरंजन का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा। फिल्म से जुड़े सभी कलाकार और टीम मेंबर के साथ काम करने का अनुभव बेहद ही अच्छा रहा है। उम्मीद करता हूँ कि दर्शको को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। फिल्म की कहानी मशहूर लेखक मनोज पांडेय ने लिखी है साथ ही डीओपी समीर सैय्यद है। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ अवधेश मिश्रा, आकांक्षा दुबे, प्रियंका रेवड़ी, अनूप अरोड़ा, अनीता रावत, प्रकाश जैस, सोनिया मिश्रा, सुष्मिता मिश्रा, भारती झा, अनु पांडेय सहित और भी कलाकार नजर आएँगे। फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू और अवधेश मिश्रा की एक नयी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। पहले की फिल्मो से इस फिल्म में दोनों की जोड़ी कुछ नया धमाका मचाएगी। साथ ही फिल्म की एक्ट्रेस भी अपने ग्लेमर का तड़का लगाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

साउथ की सनी लियोनी के नाम से मशहूर आकर्षिका गोयल की कातिलाना तस्वीरें वायरल

Bundeli Khabar

स्टीवर्ट कोपलैंड, रिकी केज और लहरी म्यूजिक ने ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए जीता ग्रैमी अवार्ड

Bundeli Khabar

दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है ‘मिर्ज़ापुर के जीजा’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!