21.7 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220616 WA0058
मनोरंजन

चंदन चंचल और राजीब सिंह की फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ का ट्रेलर 18 जून को होगा रिलीज

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। टीम फिल्म्स प्रस्तुत अभिनेता चंदन चंचल की भोजपुरी फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ का पोस्टर जारी कर दिया गया है. ये पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म का पोस्टर इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि इसमें खूब ह्यूमर और एंटरटेनमेंट होने वाला है. वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर 18 जून को रिलीज होगा. इसकी जानकारी खुद अभिनेता चंदन चंचल ने दी. उन्होंने कहा कि फिल्म का पोस्टर जितना आकर्षक है, उससे कहीं ज्यादा मजा हमारी फिल्म में आने वाला है.
चंदन चंचल ने कहा कि फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ की कहानी और इसकी प्रस्तुती हिंदी फिल्मों से कम नहीं है. फिल्म के निर्माता संजय अग्रवाल और निर्देशक पी कृष्णा ने एक शानदार फिल्म बनाने का प्रयास किया है. इसकी एक झलक दर्शक 18 जून को फिल्म के ट्रेलर में देख पाएंगे. फिल्म पूरी तरह से साफ – सुथरी और मनोरंजन से भरपूर है. फिल्म में रोमांस भी है, ग्लैमर भी है. और इसे कोई भी अपने फैमली फ्रेंड के साथ मिलकर देख सकेगा. फिल्म के गाने भी बेहद कर्णप्रिय हैं.
उन्होंने कहा कि फिल्म में हम सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है. मुझे पर्सनली इस फिल्म की पटकथा खूब पसंद आई, जिसके बाद मैंने फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ करना है, ये ठान लिया था. अब जब हमारी फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों को तय करना है कि उन्हें हमारा काम कैसा लगा. फिल्म में हमारे साथ राजीब सिंह, अनवर अली, रुक्सार और प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं. लेखक मुन्ना शर्मा और डीओपी सुनील कुमार हैं.


Bundelikhabar

Related posts

कैलाश खेर की आवाज़ में ‘द कन्वर्जन’ का गाना हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

ऋषभ शेट्टी ‘जय हनुमान’ में निभाएंगे हनुमान का किरदार, प्रशांत वर्मा की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज…

Bundeli Khabar

क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में नज़र आएगी दीपिका पादुकोण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!