40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

नवोदित सिने अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को मिला ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुंबई। पिछले दिनों महानगर मुंबई से संचालित बहुचर्चित प्रकाशन समुह ‘गऊ भारत भारती’ द्वारा आयोजित यंग अचीवर्स अवार्ड समारोह का समापन समारोह अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में संपन्न हुआ। जहाँ संजय अमान द्वारा आयोजित इस समारोह में बहुत से युवा प्रतिभाओं को यंग अचीवर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रकाशन समूह विभिन्न क्षेत्र में कर रही प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष यह सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहित करता है।

इसी क्रम में सिनेमा जगत और संगीत से जुड़ी प्रतिभा नवोदित सिने अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को वर्ष 2022 का ‘गऊ भारत भारती’ यंग अचीवर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार पाल के हाथों प्रदान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा सचिव आर यू सिंह, ज्ञानमूर्ति शर्मा, डॉ खालिद शेख, राजश्री तुडेयेकर आदि लोग मंच पर मौजूद रहे।
नवोदित सिने अभिनेता प्रत्युष मिश्रा को ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रेम हिंदुस्तानी’ के लिए दिया गया। इस फिल्म की निर्मात्री समिता पांडेय उर्फ़ रिशिता है। उनकी दूसरी फिल्म ‘भाभी माँ’ है जो अभी से भोजपुरी सिने जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। तथा अन्य फिल्म ‘कृष्णा की मेहँदी’ है। प्रत्युष मिश्रा कुछ फिल्मो में लीड रोल में है तो कुछ में निर्माता के तौर पर भी जुड़े हैं।

उत्तर प्रदेश की माटी से जुड़े प्रत्युष मिश्रा प्रयागराज के रहने वाले हैं। मायानगरी मुम्बई में बहुत ही कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद आज वह किसी परिचय के मोहताज़ नहीं है।
प्रत्युष मिश्रा ‘यंग अचीवर्स अवार्ड’ मिलने पर कहते हैं कि यह मेरे माता और पिता का आशीर्वाद है। सम्मान मिलने की बड़ी ख़ुशी होती है, सम्मान हमारी ज़िम्मेदारियों का एहसास दिलवाता है कि हमें और कड़ी मेहनत करनी है। मैं आयोजन समिति का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे सम्मान के लायक समझा।


Bundelikhabar

Related posts

ग्रोवल 101 मॉल के आर्टिस्त्री ग्रैंड फिनाले में गायिका अंतरा मित्रा के गीत सुनकर झूम उठे लोग

Bundeli Khabar

उपनगरीय रेल यात्रियों को मिलेगा निःशुल्क डेटा कनेक्टिविटी का आनंद

Bundeli Khabar

दीपिका पादुकोण ने ‘गहराइयां’ की एक महीने की सालगिरह पर जताई खुशी और आभार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!