30.2 C
Madhya Pradesh
May 10, 2026
Bundeli Khabar
Home » वीके विशाल कपूर (वीके) ने किया 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन
मनोरंजन

वीके विशाल कपूर (वीके) ने किया 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

उपस्थित हुए अभिनेता राजपाल यादव, सुधांशु पांडेय, पंकज बेरी सहित प्रशासनिक अधिकारी

मुम्बई। 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड का भव्य कार्यक्रम विशाल कपूर (वीके) द्वारा आयोजित किया गया, पनाच न केवल अवार्ड बल्कि ग्लैम मॉडल अवार्ड भी करता है, जिसके तहत जो भी नई मॉडल को रैंप वॉक के साथ उन्हें अन्य प्रतिष्ठित सम्मानित व्यक्ति से सम्मानित भी किया जाता है। इस बार मॉडल को ग्लैम मॉडल अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।

विशाल कपूर हमेशा कुछ अलग और विपरीत करने में विश्वास रखते हैं। जब भी पनाच का नाम आता हैं लोगों में कलाकारों का मोह बढ़ जाता है यह देखने कि विशाल कपूर इस बार क्या नया करने वाले हैं ? इसे देखने की ललक हर किसी की हो जाती हैं। इस बार भी वीके के इस अवार्ड शो में कई हस्तियां नज़र आयी।
आपको बता दें कि अवार्ड शो में मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त आईआरएस साहिल सेठ, अभिनेता सुधांशु पांडेय, राजपाल यादव, टीवी व फिल्म अभिनेता पंकज बेरी, बिग बॉस सीजन 11 फेम पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा, टेलीविजन स्टार शिवानी गोसाईं, ताहिर शब्बीर ने 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड की शोभा बढ़ाई। साथ ही कैटरिना कैफ के मेकअप मैन सुभाष सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इसी दौरान अन्य कई मान्यवरों को 6वाँ पनाच अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

प्रकृति की गहराई में छिपे राज़ को उजागर करती है – ‘डीप इन द वुड्स डेथ वारंट’

Bundeli Khabar

सोनू निगम ने लॉन्च किया रितु जौहरी का एल्बम ‘द इम्मोर्टल्स’

Bundeli Khabar

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!