25.8 C
Madhya Pradesh
May 3, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*8 जून, बुधवार ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि 08.30 बजे तक फिर नवमी तिथि लग जाएगी. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. चंद्रमा सिंह राशि में 10.04 बजे तक फिर कन्या राशि में गमन कर जाएंगे और भगवान सूर्य अभी वृष राश‍ि में व‍िराजमान हैं जिसके चलते सिद्धि और वर्धमान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को उपलब्धियां मिलने के योग हैं। तुला और कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर की अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ होने के योग हैं। जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं, मकर राशि वालों को नौकरी या बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर होने से दिन सामान्य रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और एकाग्रता रंग लाने वाली है। आप अपनी काबिलियत के दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके फायदे के रास्ते खोल रहे है। नेगेटिव- कोई भी निर्णय जल्दबाजी और भावुकता में ना लें। किसी परिजन का आपके कार्यों में हस्तक्षेप आपकी कार्यप्रणाली में रुकावटें भी डाल सकता है। कोई अशुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी तथा भावुकता में ना लें। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली मध्यम ही रहेगी। बहुत मेहनत करेंगे तो व्यावसायिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की देने वाली ऑफिशियल यात्रा होना संभव है। लव- पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकते हैं। समय रहते सुलझा लें। वरना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तथा शारीरिक ऊर्जा व शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण कामों पर खास ध्यान दें। लक्ष्य पाने में भाइयों की मदद मिलेगी। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। उनका प्रोजेक्ट भी प्रगति पर रहेगा। नेगेटिव- दोपहर बाद स्थिति कुछ बदल सकती हैं। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर स्टाफ और कर्मचारियों के बीच कुछ समस्या रह सकती हैं। जिन्हें आप बहुत समझदारी से सुलझा लेंगे। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत जल्दी ही उन्हें अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगी। अपने बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात दिन भर के तनाव से राहत प्रदान करेगी। स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन तथा खांसी, जुकाम की समस्या रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*मिथुन* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। जिससे आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आप की सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय व्यतीत करेंगे। नेगेटिव- ध्यान रखें कि मामा पक्ष के साथ कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति होने की आशंका बन रही है। अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में समय अनुसार बदलाव लाना जरूरी है।आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपके स्वयं का उतावलापन और गुस्सा ही है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी भी कार्य को कल पर टालने की बजाय उचित समय पर ही पूरा करने का प्रयास करें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी सहयोग के व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक उत्तम बनाएगा। लव- किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

*कर्क*- अपने इर्द-गिर्द चल रही कई परेशानियों का हल मिलने से आशाएं व उम्मीद की नई किरण का उदय होगा। संपत्ति और बंटवारे संबंधी के बाद किसी की मध्यस्थता से आसानी से सुलझ सकते हैं। किसी भी कार्य को उचित सोच विचार करके व्यवस्थित करने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नेगेटिव- किसी भी काम को करने में जल्दबाजी ना करें, पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। व्यवसाय- अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों और हरकतों पर नजर रखना जरूरी है। शेयर्स तथा तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में भूलकर भी पैसा ना लगाएं। आपका नुकसान हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांति पूर्ण रहेगा। लव- आपकी परेशानियों में परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणीत होने जैसी योजनाएं बन सकती है। स्वास्थ्य- गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

*सिंह* – पॉजिटिव- समय अनुकूल है, इसका उचित सदुपयोग करें। फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर उचित ध्यान दें। घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा। नेगेटिव- अपनी मनोस्थिति को नियंत्रित रखें। किसी की समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। और आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। व्यवसाय- इस समय पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान है, तो उस पर तुरंत अमल करें। सफलतादायक परिस्थितियां बनी रहेगी। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए भी कुछ नई उपलब्धियां बन रही है। लव- घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध भी उपज सकते हैं, सावधान रहें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर पड़ेगा। स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- दूसरे कार्यों के साथ अपने निजी कामों पर भी जरूर ध्यान दें। खुद पर भी ध्यान देने से मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इसके लिए कोशिश करते रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेंगी। नेगेटिव- अपनी प्रत्येक योजना को गुप्त ही रखें। अन्यथा कोई इन का नाजायज फायदा उठा सकता है। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखना जरूरी है। किसी निकट संबंधी का नकारात्मक व्यवहार आपको कुछ देर के लिए व्यथीत कर सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी भी गैर कानूनी अथवा रिस्क प्रवृत्ति के कार्य में रुचि ना लें। कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास ना करके सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति रखना बहुत ही जरूरी है।इस समय किसी प्रकार की इंक्वायरी अथवा पेनल्टी लगने की स्थिति भी बन रही है। लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर के माहौल को सुखद बनाए रखने में सफल रहेंगे। तथा घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से तनाव और गुस्सा हावी हो सकता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

*तुला* – पॉजिटिव- खास लोगों के साथ संपर्क बनेंगे और किसी सामाजिक गतिविधि में आप उत्तम योगदान की वजह से सम्मानित भी होंगे। किसी आर्थिक परेशानी में आपके दोस्त आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। नेगेटिव- सिर्फ यह ध्यान रखना जरूरी है कि लोगों के साथ मेलजोल करते समय उचित शब्दों का ही प्रयोग करें।आपके विचारों में संकीर्णता की वजह से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं, इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार तथा विचारों में भी लचीलापन बना कर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। किसी भी परेशानी में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन से आपको कोई नई दिशा भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में ट्रांसफर के लिए इच्छुक लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं। लव- घर के सभी सदस्य प्रफुल्लित तथा खुश रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी बरतना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- भावनाओ में आकर आप अपना नुकसान करवा सकते हैं। बेहतर होगा कोई भी फैसला दिल की बजाए दिमाग से लें। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। निवेश संबंधी काम पूरे होंगे। हिम्मत और साहस से विपरीत परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा। किसी भी जोखिम पूर्ण कार्य को करने से पहले उसकी सभी पहलू पर सोच विचार करना जरूरी है। व्यवसाय- कारोबार संबंधी कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपकी भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु ध्यान रखिए कि किसी कर्मचारी की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
लव- परिवार तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

*धनु* – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना चल रही है तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। आप अपने किसी रुचि संबंधी काम करके प्रसन्नता महसूस करेंगे। संतान की किसी समस्या को हल करने में भी आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में पैसा और समय नष्ट ना करें। आलस और सुस्ती से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। बेहतरीन परिस्थिति बनी हुई है। अगर किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। लव- किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। किसी भी समस्या को पति पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*मकर* – पॉजिटिव- कोई सपना साकार हो सकता है। सिर्फ प्रयासों की जरूरत है। अगर घर परिवर्तन संबंधी कोई योजना बना रहे हैं, तो तुरंत उस पर अमल करें। युवा वर्ग को करियर संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। घर में करीबी लोगों का आना-जाना रहेगा। नेगेटिव- आपकी लापरवाही की वजह से कुछ बनते कामों में रूकावट आ सकती हैं। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना ले। तथा महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता पर रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय किसी तरह का नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारियों की किसी लापरवाही की वजह से कोई ऑडर भी कैंसिल हो सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवार जनों द्वारा शादी की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य- कब्जियत, गैस आदि जैसी समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

*कुंभ* – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी। और आपसी वार्तालाप द्वारा कुछ नई-नई जानकारियां भी मिलेगी। पिछले कुछ समय से आप जिन कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, उनसे संबंधित समस्या हल हो जाएगी। नेगेटिव- अपने निर्णय प्राथमिकता पर रखें। दूसरों की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु मुश्किल समय में कहीं ना कहीं से पैसा उपलब्ध भी हो जाएगा। व्यवसाय- संपर्क सूत्र अथवा मीडिया की तरफ से कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है, जो कि भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है तथा अधिकारी वर्ग से भी संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। लव- परिवार के साथ किसी उचित धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेमी युगल मुलाकात के लिए अवसर निकाल लेंगे। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

*मीन* – पॉजिटिव- आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रुकी हुई पेमेंट आ जाने से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। किसी धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में समर कैंप आदि का लुफ्त उठाएं। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की अनिर्णय की स्थिति में परिवार के अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य ले। अपनी चीजे व्यवस्थित रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में पुनः गति आएगी। टैक्स तथा लोन संबंधी मामलों को तुरंत निपटाने का प्रयास करें। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कार्यभार अधिक रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। तथा नियमित चैकअप अवश्य करवाएं। ब्लड प्रेशर व डायबिटिक लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!