28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220601 WA0001
मध्यप्रदेश

पंचायत चुनाव: आचार संहिता उल्लंघन का कांग्रेस ने लगाया आरोप

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग से उल्लंघन के दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की उठाई मांग, गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुआ पर आचार सहिंता का खुला  उल्लंघन: सुरेन्द्र चौधरी

सागर /ब्यूरो

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर पंचायत चुनाव की प्रभावशील आचार सहिंता का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुये कहा कि मंगलवार को सागर  जिला मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक, केबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन,कलेक्टर  दीपक आर्य सहित प्रशानिक अधिकारियों की मोजुदगी में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उक्त सम्मेलन में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने की गरज से जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के तहत  करोड़ो रूपये की राशि का हस्तांतरण किया गया हैं जो पंचायत चुनाव की प्रभावशील अचार सहिंता का खुला उल्लंघन हैं। पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा  आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुये गरीब कल्याण सम्मेलन के नाम पर हुये पंचायत चुनाव की आचार सहिंता के उल्लंघन के दोषीयों पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर दर्दनाक हादसा : करंट लगने से एक ही परिवार के छः लोगों की मौत

Bundeli Khabar

शराब का जखीरा बरामद

Bundeli Khabar

जिले अंतर्गत आने वाली समस्त शस्त्र अनुज्ञप्तियों को चुनाव संपन्न होने तक के लिए निलंबित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!