36.7 C
Madhya Pradesh
May 5, 2024
Bundeli Khabar
Home » कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 31 मई, मंगलवार ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, प्रत‍िपदा तिथि,मृगश‍िरा नक्षत्र, चंद्रमा वृष में गोचर करेंगे और भगवान सूर्य अभी वृष राश‍ि में ही व‍िराजमान हैं जिसके चलते धृति और मातंग नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धनु राशि वालों को उपलब्धियां मिल सकती है। मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वहीं, मकर राशि वाले लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- घर परिवार के रखरखाव संबंधी गतिविधियां होंगी। आज आप अपनी प्रतिभा और सूझबूझ द्वारा कुछ ऐसा निर्णय लेंगे कि आपको खुद भी आश्चर्य होगा। किसी राजनीतिक संबंध से आपको कुछ फायदा होने की उम्मीद है। नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी। इस पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बारे में विशेष जानकारी ना दें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थी गण पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच विचार अवश्य करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- घर और व्यवसाय दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*वृष* – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। दिन की शुरुआत की ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने संबंधी रूपरेखा बना लें। आज कोई रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। इसलिए प्रयासरत रहे।किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून और खुशी देगी। नेगेटिव- अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भी नुकसानदेह रह सकती है। दोपहर बाद कोई अप्रिय समाचार या सूचना मिलने से घर में उदासी भरा माहौल रहेगा। पैसे की उधारी बिल्कुल ना रखें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा तथा आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस तथा सीनियर से उचित सहयोग मिलने के कारण कार्य क्षमता मे ओर अधिक निखार आएगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने ब्लड प्रेशर आदि संबंधी जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

*मिथुन* – पॉजिटिव- सोसाइटी या सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय अपने लिए भी बीताएं। इससे आप अपने में दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या सुलझ जाने से राहत और सुकून मिलेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बन सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय- अधिकतर व्यवसायिक कार्य फोन के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। मशीनरी, कारखाने आदि से संबंधित व्यवसाय में नई उपलब्धियां मिलेंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस के कामों में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। लव- विवाहित संबंध मधुर रहेंगे। पति पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं और सपनों को साकार करने का अनुकूल समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी हद तक भी मेहनत कर सकते हैं। आज भी आपका ऐसा ही जज्बा बना रहेगा। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा। नेगेटिव- उच्च शिक्षा के लिए अध्ययनरत विद्यार्थियों को और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। लड़ाई-झगड़े आदि में ना पड़े तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप भी ना करें। व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। इस समय कामकाज में ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने की जरुरत है। कलात्मक तथा ग्लैमर कार्यों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरी में किसी लापरवाही की वजह से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जिससे मन में चैन तथा सुकून मिलेगा। परंतु विवाहितों का विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल मानहानि दे सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ कमजोर ही है। अपना नियमित जांच कराएं, तथा आलस्य छोड़कर दवाइयों को भी नियमित रूप से लेते रहें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*सिंह* – पॉजिटिव- संतान के करियर संबंधी समस्याओं को सुलझाने में प्रभावशाली इंसान की मदद मिलेगी। तनाव मुक्त होने से ज्यादातर समय सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में भी आपका योगदान बना रहेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कुछ अनबन की स्थिति चल रही है, यह मतभेद बढ़ने की भी आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य व नरमी बनाकर रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा। व्यवसाय- अपना व्यवसायिक संपर्क दायरा और अधिक विस्तृत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। बिजनेस के कामों में एडवर्टाइजमेंट को ज्यादा से ज्यादा करने का प्रयास करें। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में परिणाम हासिल होंगे। लव- जीवनसाथी का आपको भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों मे स्थायित्व लाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान अवश्य करें। स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

*कन्या* – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने की योजना बन रही है। तो तुरंत फैसला लें। समय अनुकूल है। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न करवाने की योजनाएं भी बनेगी। नेगेटिव- समय अनुसार ही अपने कार्यों को अंजाम दे। जल्दी उपलब्धि हासिल करने के चक्कर में गैर कानूनी कार्य को हाथ में ना लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपकी मानहानि करवा सकता है। बिना पढ़े किसी भी पेपर या दस्तावेज पर हस्ताक्षर बिल्कुल ना करें। व्यवसाय- इस समय बिजनेस पार्टनर या कर्मचारियों पर पूरी तरह डिपेंड रहने की बजाए अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। बिजनेस बढ़ाने के लिए नए शोध और योजनाओं की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। किसी मित्र से मुलाकात दिन को खुशनुमा व तरोताजा बनाएगी। स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुखाम, गला खराब आदि परेशान करेंगे। इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

*तुला* – पॉजिटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने से खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज को लेकर की गई यात्रा आर्थिक रूप से बहुत ही लाभदायक साबित होगी। कार्यों को पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा भी बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी अनुशासित और सकारात्मक बना रहेगा। नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा लोग व्यर्थ के हास परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय नष्ट ना करें। इस समय फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह की अवहेलना करना नुकसानदायक रहेगा। व्यवसाय- व्यापार में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। साथ ही विस्तार संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरी में अपना टारगेट सुगमता से हासिल हो जाएगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां और मतभेद दूर होंगे। तथा घर के सभी सदस्यो के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में वर्तमान मौसम की वजह से हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने खान-पान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 2

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- संबंधी के साथ चल रहे विवाद सुलझने से संबंधों में फिर मिठास आएगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही होगा। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमीओं की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं समाधान हेतु आपका सहयोग अति आवश्यक है। व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रख के कार्य स्थल पर ही ज्यादा से ज्यादा समय बीताएं। कामकाज में बहुत व्यस्तता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान सम्मान का ध्यान रखें। लव- घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य- एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई समस्या के आसार लग रहे हैं। लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

*धनु* – पॉजिटिव- कुछ विशेष लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक बदलाव होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण करेगी। आपमें कुछ और बेहतर सीखने और करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी। नेगेटिव- ज्यादा भीड़-भाड़ जैसे इलाके में जाने से परहेज करें। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। वक्त किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। व्यवसाय- इस समय नौकरी तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधियों को अनुकूल बनाए रखने के लिए अधिक प्रयासों की भी जरूरत है। उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा कोई लक्ष्य आपकी आंख से ओझल हो सकता है। लव- घर की गतिविधियों में भी आपका सहयोग बना रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आज बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु सफलता भी अवश्य ही हासिल होगी। अचानक ही किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात तनाव भरे माहौल से सुकून देगा। और आप अपनी थकान भूल जाएंगे। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो नहीं होंगे परंतु फिर भी अपने गुस्से तथा जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी निर्णय कामयाब रहेंगे। व्यवसाय और नौकरी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ही ले। किसी पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं रहेगा। अपने सीनियर्स के साथ संबंध बनाए रखें। लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- दिनचर्या और कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से सभी कामों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों पर भी समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सहयोग आपको सम्मानित रखेगा।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों की भावनाओं और मार्गदर्शन को नजरअंदाज ना करें, अन्यथा उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय- कामकाज को लेकर दिनभर व्यस्तता रहेगी। कोई भी पैसे संबंधी लेनदेन या डील करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। लव- घर परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही किसी गलतफहमी का भी निवारण होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु माइग्रेन की समस्या उठ सकती है। तनाव लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

*मीन* – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही लाभदायक बना हुआ है। अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी, और अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार भी मिलने से सुकून रहेगा। धार्मिक यात्रा संबंधी पारिवारिक प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव- परिवार में व्यवस्था बनाकर रखना बहुत जरुरी है वरना कुछ तनाव की स्थिति भी बन सकती हैं। लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता परेशान करेगी। व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों की छोटी से छोटी बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करें। मार्केटिंग तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ाए।नौकरी में आपका मृदु व्यवहार तथा उदारवादी स्वभाव की वजह से सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे। लव- दाम्पत्य जीवन उत्तम रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपनी ऊर्जा, पैसा और समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी, खांसी जुकाम आदि हावी हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक इलाज सबसे उत्तम है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Related posts

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आजका राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आप का दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!