31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221202 WA0003
मनोरंजन

हॉरर फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। 26 नवंबर, 2021 को रिलीज होने के बाद से ‘छोरी’ ने दुनिया भर के प्रशंसकों पर अपना जादू चलाया था। एक शैली-परिभाषित भारतीय हॉरर फिल्म के रूप में सफल रही, छोरी को क्रिटिक्स के साथ साथ दर्शकों का भी खूब प्यार मिला और फिर अमेज़न प्राइम वीडियो पर अपने प्रीमियर के साथ फिल्म हर जगह पहुंच गई। फिल्म की इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए छोरी के मेकर्स एक बार फिर से साथ आए और फिल्म की फ्रेंचाइजी को आगे ले जाते हुए छोरी 2 का एलान कर दिया। जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
‘छोरी 2’ साक्षी (नुसरत भरुचा) की कहानी को वहीं से आगे ले जाएगी, जहां से यह पहले पार्ट में छूटी थी और कुछ मुख्य किरदारों को स्क्रीन्स पर दोबारा जिंदा करेगी और साथ ही नए किरदारों और राक्षसों को भी पेश करेगी, जो फिल्म के पहले पार्ट की तुलना में कहीं ज्यादा डरावने होने का वादा करते है।
विशाल फुरिया, जिन्होंने 2021 में आई छोरी का निर्देशन किया था, टी-सीरीज़, क्रिप्ट टीवी और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माण किए जा रहे सीक्वल का फिर निर्देशन कर रहे हैं। नुसरत भरुचा, पल्लवी पाटिल और सौरभ गोयल द्वारा समर्थित पहली आउटिंग से साक्षी के रूप में अपनी भूमिका को रिप्राइज करेंगी ।
छोरी 2 में सोहा अली खान भी नजर आएंगी जो फैन्स को एक बेहद दिलचस्प ट्विस्ट के साथ सरप्राइज करती दिखई देंगी।
‘शेरनी’ (2021), ‘छोरी’ (2021) और ‘जलसा’ (2022) जैसी हालिया फिल्मों के बाद ‘छोरी 2’ भी टी-सीरीज़ और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बीच एक और सफल शुरुआत के लिए तैयार है।
फिल्म के सीक्वल पर बात करते हुए, निर्देशक विशाल फुरिया ने कहा, “मैं इसके सीक्वल के साथ छोरी की कहानी को अगले लेवल पर ले जाने के लिए रोमांचित हूं। मैंने हमेशा छोरी को एक मल्टीपल फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने की कल्पना की है और मुझे खुशी है कि मेरे निर्माता मेरा समर्थन कर रहे हैं। मैं सीक्वल में नुसरत को वापस लाने और सोहा जैसी पावरहाउस प्रतिभा के साथ एक नया सफर शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं।
वहीं फिल्म में दोबारा लीड किरदार निभाने के लिए तैयार नुसरत भरूचा ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, “मैं साक्षी की भूमिका को फिर से निभाने और छोरी की दुनिया में वापस जाने के लिए बेहद खुश और पूरी तरह से चार्ज्ड हूं। मैं दर्शकों को यह अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि हमारे पास क्या है। उनके लिए, इस बार यह बड़ा और बेहतर होने वाला है।
छोरी की दुनिया में शामिल होते हुए सोहा अली खान का कहना हैं, ”मैं कलाकारों के साथ जुड़कर और छोरी की दुनिया का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। छोरी 2 में मैं जो भूमिका निभा रही हूं वह वास्तव में अनोखी है और मेरे पिछले किए गए सारे कामों से एकदम अलग है। मैंने छोरी को बेहद एजॉय किया था और अब फिल्म के दूसरे वर्जन को और भी ज्यादा हॉरर बनाने के लिए तैयार हूं।
छोरी 2 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अबुंदंतिया और साइकी प्रोडक्शन की यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जैक डेविस और विक्रम मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित और विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित होगी।


Bundelikhabar

Related posts

कुख्यात अपराधी के घर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Bundeli Khabar

रेखा के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री अनूपा गुप्ता ने साइन किया फ़िल्म ‘द एबनडोनेड’

Bundeli Khabar

सोहा अली ख़ान और मोहम्मद अज़रुद्दीन ने मिसेस सरगम कौशल को चुना मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022-2023

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!