22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220528 WA0007
मनोरंजन

क़ासिम हैदर क़ासिम और श्रेया कुलकर्णी का रोमांटिक गाना ‘मेरे साथ चलो’ रिलीज

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। एसएच म्यूजिक और बीबी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी रोमांटिक हिंदी गाना ‘मेरे साथ चलो’ रिलीज हो गया है। इस गाने के वीडियो में एक्टर क़ासिम हैदर क़ासिम और एक्ट्रेस श्रेया कुलकर्णी की जोड़ी नज़र आ रही है, जबकि इसे निर्देशित किया है नौशाद अहमद ने।

इस गाने के रिलीज के अवसर पर बिंदु दारा सिंह, इमरान नज़ीर खान, वसीम अमरोही, मसरूर चौगले, अंजली कपूर, शिफा मेनन, नव्या सिंह, निर्देशक दिनेश सोई, निर्देशक हामिद अली, अभिषेक अवस्थी और सलीम ज़ैदी, ईशान मसीह, शमीम अहमद ( टीआईएफएफ अवार्ड ऑर्गनाइजर), पीआरओ संजय भूषण पटियाला की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने गाने की सफलता की कामना की।

म्यूजिक लवर्स को इस गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार था, अब उन्हें यह गाना बेहद पसंद भी आ रहा है। यह गाना यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना ‘मेरे साथ चलो’ अभिजीत चौहान और अमित शर्मा ने आवाज दी है। इस गाने के कंपोजर प्रशांत सिंह हैं और मिक्सिंग सिद्देश कुलकर्णी ने किया है। वहीं इस गाने के बोल खुद क़ासिम हैदर क़ासिम ने लिखे हैं तथा प्रोड्यूसर एन के मूसवी हैं।

इस गाने के साथ श्रेया कुलकर्णी डेब्यू कर रही हैं। गाने में उनकी केमेस्ट्री क़ासिम हैदर क़ासिम के साथ बेहद फिट है। दोनों एक मंजे हुए कलाकार के रूप में स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं, जिनकी अदाकारी की सबने प्रशंसा की है। खुद श्रेया ने अपने इस गाने के लिए मेकर्स का आभार जताया और दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस गाने को खूब प्यार दें।


Bundelikhabar

Related posts

हाशिए पर पड़े लोगों को मुख्यधारा में लाती है शॉर्ट फिल्म ‘वल्नरेबल’, तापसी पन्नू ने भारत में किया इसे रिलीज

Bundeli Khabar

हेमा शर्मा हरियाणवी गाने की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंची

Bundeli Khabar

‘परस्त्री’ के प्रमोशन करने के लिए लिए मुम्बई आये नेपाली कलाकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!