29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220527 WA0031
व्यापार

ट्रूक ने लॉन्च किया उत्कृष्ट और आकर्षक ‘एफ1 ईयरबड्स’

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

इंस्टेंट पेयरिंग क्वॉलिटी और डेडिकेटेड गेमिंग मोड के साथ 1299 रुपये में उपलब्ध

मुंबई। ट्रूक उच्च गुणवत्ता के ऑडियो स्टीरियो, वायरलेस हेडफोन, ईयरफोन्स तथा साउंड प्रोफेशनल्स और संगीत के दीवानों की खास पंसद के ऑडियो उपकरण बनाने वाला भारत में तेजी से आगे बढ़ता ऑडियो ब्रैंड है। कंपनी ने एफ1 ईयरबड्स को 1299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया, जिसका इन्तजार लोग काफी समय से कर रहे थे।

एफ 1 बड्स केस के साथ 48 घंटे का प्लेबैक और सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं। एफ1 बड्स 55 एमएस की लो लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। इसमें प्रोफेशनल गेमर्स के लिए डेडिकेटेड गेमिंग मोड भी है। एफ 1 बड्स ब्लूटुथ 5.3 और इंस्टेंट पेयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ मिलते हैं, जो पलक झपकते ईयरबड्स को बीटी संचालित उपकरणों से जोड़ सकता है। एफ1 बड्स यूजर्स को कॉल करने पर स्पष्ट और साफ आवाज प्रदान करने के लिए ड्यूल माइक एनवार्नमेंटल नॉइज़ कैसलेंशन को सपोर्ट करते हैं, जिससे आसपास के माहौल का शोर यूजर्स के कानों तक नहीं पहुँचता।

ट्रूक इंडिया के सीईओ, पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह देखकर मुझे बेहद खुशी होती है कि बहुत कम समय में ही ट्रूक भारत का सबसे तेजी से उभरता हुआ ब्रांड बन गया है। हम ट्रूक में तकनीक, परफॉर्मेंस को उभारने और यूजर की संतुष्टि के लिए लगातार अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस बार हमने काफी बेहतरीन ढंग से तीनों गुणों का संगम एक इकलौते प्रॉडक्ट में पेश किया है, जिससे हमारे यूजर्स का संगीत और ऑडियो सुनने का आनंद और बढ़ जाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि नए एफ1 ईयरबड्स न केवल हमारे देश के लाखों उपभोक्ताओं को काफी पसंद आएंगे, बल्कि यह इस दिशा में नए आविष्कारों का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

मालाड में एमजी मोटर्स का नया सर्विस सेंटर शुरू

Bundeli Khabar

इन्फिनिक्सने लाँच केला ‘स्मार्ट ५ए’ जिओ प्राइस सपोर्टसह फ्लिपकार्ट वर उपलब्ध

Bundeli Khabar

एंजल वन का स्मार्ट रिपब्लिक कैंपेन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!