30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220527 WA00142
मनोरंजन

आश्रम 3 की शूटिंग में बॉबी देओल की हुई तारीफ

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

बॉबी देओल सर बेहतरीन को-एक्टर हैं, मेरे सीन सही होने तक उन्होंने मेरे साथ घंटो रिहर्सल किया : अदिति पोहनकर

गायत्री साहू,

मुम्बई। मराठी एक्शन फिल्म लय भारी में अदिति पोहनकर ने रितेश देशमुख के साथ दमदार भूमिका निभाई थी। 2020 की हिंदी वेब सीरीज ‘शी’ और ‘आश्रम’ में अपनी भूमिकाओं से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
अदिति ने बॉबी देओल के साथ आश्रम 3 की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को लेकर बात की।
वह कहती हैं कि बॉबी सर मुझको लेकर बेहद सपोर्टिव थे, उन्होंने मेरे शॉट सही होने तक मेरे साथ घंटों रिहर्सल किया। सेट पर बेहद मजाकिया और क्विर्की थे।
उन्होंने यह भी कहा कि वह एक बहुत अच्छे को-एक्टर हैं। अदिति ने बताया कि जिस तरह उन्होंने दिवाली के दौरान कार्ड खेले या शूटिंग के दौरान मसालेदार स्ट्रीट फूड खाए, उन बातों ने उनकी जर्नी को और एक्साइटिंग बना दिया।
आश्रम में अदिति की भूमिका को न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर सराहा गया है। आश्रम 3 एमएक्स प्लेयर पर 3 जून, 2022 को रिलीज हो रही है।


Bundelikhabar

Related posts

लारा दत्ता शोधते आहे ‘जीवनसाथी’

Bundeli Khabar

अपनी मां को बर्थडे विश करते हुए भावुक हुए राम चरण

Bundeli Khabar

विनोद तिवारी निर्देशित ‘द कन्वर्जन’ 8 अक्टूबर 2021 को संपूर्ण भारत में होगी रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!