22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624295363809
मध्यप्रदेशUncategorized

राजमहल से हुआ आगाज टीकाकारण का

Bundelikhabar

जिले में उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ कोविड टीकाकरण महाअभियान

टीकमगढ़ विधायक ने कलेक्टर एवं एसपी के साथ स्थानीय राजमहल से किया शुभारंभ

टीकमगढ़ / ब्यूरो

जिले में 21 जून सोमवार को उत्सवी माहौल में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान प्रारंभ हुआ। टीकमगढ़ शहर के स्थानीय राजमहल टीकाकरण केन्द्र में टीकमगढ़ विधायक श्री राकेश गिरि गोस्वामी, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं एसपी प्रशांत खरे ने विधिवत पूजन कर टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ किया। जिले में सभी टीकाकरण केन्द्रों पर आज उत्सव का माहौल था, टीकाकरण केन्द्र गुब्बारों से सजाए गए थे। साथ ही यहां सुंदर रंगोलियां भी डाली गईं। शुभारंभ अवसर पर सभी को टीकाकरण जरूर करवाने का संकल्प भी दिलवाया गया।

वैक्सीनेशन सेंटर पर सेल्फी प्वाइंट पर लोगों ने सैल्फी ली

जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर सेल्फी पाइंट भी बनाए गए, जहां लोगांे ने टीकाकरण के पश्चात सैल्फी ली। राजमहल स्थित वैक्सीनेशन केंन्द्र पर विधायक श्री गिरि, कलेक्टर श्री द्विवेदी एवं एसपी खरे ने भी संबंधित अधिकारियों के साथ सेल्फी ली।

कलेक्टर एवं एसपी ने नगर भवन में भी महाअभियान का शुभांरभ कर किया निरीक्षण

कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं एसपी प्रशांत खरे ने संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के नगर भवन टीकाकरण केन्द्र में भी दीप प्रज्जवलन कर महाअभियान का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने टीकाकरण करवाने आये हुये नागरिकों का उत्साहवर्धन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधायें मुहैया करवाने के निर्देश दिये।

FB IMG 1624295368173

इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ श्री सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री हर्षल चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवेन्द्र चौरसिया, सीएमओ नगर पालिका टीकमगढ़ श्री रीता कैलासिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बृजेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FB IMG 1624295377379


Bundelikhabar

Related posts

महाविद्यालय में नवनिर्वाचित जनभागीदारी अध्यक्ष का स्वागत एवं समिति की बैठक का आयोजन

Bundeli Khabar

पैरामेडिकल छात्रों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन

Bundeli Khabar

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव:अब लाडली लक्ष्मी जाएंगी बाघा बॉर्डर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!