22.5 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220527 WA0008
मनोरंजन

‘मेजर’ स्टारकास्ट अदिवि शेष और सई मांजरेकर ने अहमदाबाद के दर्शकों का जीता दिल

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। अभिनेता अदिवि शेष और अभिनेत्री सई मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म ‘मेजर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और वे जहाँ भी जा रहे वहां अपने फैंस के दिलों में जगह बनाते जा रहे हैं। हाल ही में पुणे में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पेरा मिलिट्री ऑफिसर से मिले थे और यह पिक्चर सोशल मीडिया पर बड़े ज़ोर शोर से वायरल हुई थी। पुणे के बाद वे अहमदाबाद पहुंचे और वहां की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान जब उनके प्रसंशक सिनेमा हॉल से निकले तो उनकी आँखे नम थी और काफी भावुक नज़र आ रहे थे।

फिल्म में शेष के परफॉरमेंस ने उनके फैंस और दर्शकों को अपनी और आकर्षित किया है, कुछ लोगों का तो यह मानना है की यह एक मास्टरपीस है। वे 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों बहादुरी और बलिदान के लिए सम्मानित मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। स्क्रीनिंग में अदिवी ने बताया कि कैसे फिल्म तीन साल और तीन कोविड के दौरान बीच में रह गयी, जिससे यह उनके लिए बेहद भावनात्मक क्षण बन गया।
एक और स्क्रीनिंग, एक और फुल हाउस, पूरा कमरा भावुक और सभी की आँखों में आंसू और सभी ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा कमरा गूँज उठा। ‘मेजर’ तेजी से सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन रही है और दर्शकों पर प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है।


Bundelikhabar

Related posts

10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगी प्रेम सिंह और गुंजन पंत अभिनीत फ़िल्म ‘अजनबी’

Bundeli Khabar

दृश्यम फिल्म्स की सातवीं वर्षगांठ के साथ निर्माता मनीष मुंद्रा बनेंगे निर्देशक

Bundeli Khabar

नए सिंगर, कलाकार, डांसर्स के साथ लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं अनुज कुमार ओझा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!