20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220526 WA0009
मनोरंजन

साजन अग्रवाल की अमन वर्मा, रुचि गुर्जर और जुबिन साह अभिनीत ‘एक लड़की’ गीत हुआ रिकॉर्ड

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। फिल्मी क्लैप प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कृष्णा स्टूडियो मुंबई में इमोशनल एंड हार्ट ब्रेकिंग हिंदी वीडियो एल्बम ‘एक लड़की’ गाना रिकॉर्ड किया गया। इस गीत के वीडियो में अमन वर्मा, गॉर्जियस एक्ट्रेस रुचि गुज्जर और जुबिन साहा अभिनय करते नज़र आएंगे। इसके लिरिक्स बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक साजन अग्रवाल द्वारा लिखित हैं जिसे वे स्वयं निर्देशित कर रहे हैं। सुमित साहा द्वारा रचित गीत को गायक ऋषभ गिरी ने स्वर दिया है। इसे गुरुजी कैलाश रायगर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

निर्देशक साजन अग्रवाल के ‘मां ओ मां’ अलबम के जरिये बॉलीवुड में मंदाकिनी की वापसी हो रही है। अब साजन ने दूसरा गाना रिकॉर्ड कराया। इस वीडियो के माध्यम से रुचि गुर्जर का बॉलीवुड में परिचय कराते निर्देशक साजन अग्रवाल नज़र आयेंगे। अमन वर्मा, रुचि गुर्जर और जुबिन साहा निर्देशक साजन अग्रवाल की धुन पर थिरकेंगे।

लव ट्राएंगल स्टोरी में रूचि गुर्जर, अमन वर्मा और जुबिन साहा नजर आएंगे। गाने की शूटिंग मुंबई की खूबसूरत लोकेशन पर होगी। साल 2022 के अंत से पहले दर्शकों को इस मोस्ट हार्ट ब्रेक और इमोशनल बॉलीवुड सॉन्ग का शानदार ट्रीट मिलेगा, जिसका कांसेप्ट साजन अग्रवाल ने तैयार किया है।


Bundelikhabar

Related posts

बड़े बड़े स्टार कर रहे हैं कुरैशी प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का प्रोमोशन 

Bundeli Khabar

संगीत इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं हरनूर चंदी

Bundeli Khabar

‘फैक्टरी’ में शरद सिंह बने हैं उद्योगपति

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!