24.9 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220526 WA0010
मनोरंजन

इमोशंस और रोमांस से भरपूर है मेजर का गीत ‘साथिया’

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मम्बई। मेजर फिल्म 26/11 मुम्बई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। फिल्म मेजर सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार आदिवि सेष मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

अब बुधवार को फिल्म का इमोशंस से भरपूर सॉन्ग साथिया रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक सॉन्ग में आदिवि सेष और सई मांजरेकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इमोशंस और रोमांस से भरपूर इस गाने की शुरुआत मेजर अपनी गर्लफ्रेंड को याद करते हुए दिख रहे हैं। मेजर इस गाने के यूपी स्थित सुल्तानपुर के रहने वाले रितेश रजवाडा ने लिखा है और इसको जावेद अली ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने को ज़ी एंटरटेंनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

सशी किरण टिक्का निर्देशन में बनी इस फिल्म में अदिवि सेष के साथ शोभिता धुलिपाला, सई मांजरेकर और प्रकाश राज भी अहम किरदार निभा रहे हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रोमांस की अद्भुत झलक को पेश किया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया के साथ मिलकर जी. एम. बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीस कर रही है। इस फिल्म को साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने प्रोड्यूस किया है।


Bundelikhabar

Related posts

वेब सीरीज ‘डीप इन द वुड्स – डेथ वारंट’ का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च

Bundeli Khabar

तापसी पन्नू अभिनीत ‘दोबारा’ का 23 जून को लंदन फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर

Bundeli Khabar

हिंदी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!