30.5 C
Madhya Pradesh
July 4, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220512 WA0046
मनोरंजन

संगीत इंडस्ट्री में कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं हरनूर चंदी

Bundelikhabar

5 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। छोटे से गांव, या छोटे से शहर में रहने से कोई छोटा नही बन जाता उसी प्रकार कलाकार भी कोई छोटा या बड़ा नही होता। साथ ही कला, कलाकार और प्रतिभाओं की कोई उम्र नहीं होती. इस चीज को सही साबित कर रहे हैं राजस्थान के हरनूर चंदी. 19 अप्रैल 2003 को राजस्थान में जन्मे हरनूर चंदी अपने हुनर का प्रदर्शन करके सफलता हासिल करने के लिए मेहनत में जुटे हैं. हरनूर चंदी, आज म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के लिए बेक़रार हैं. हरनूर चंदी इन दिनों अपनी पढाई को भी पूरा कर रहे हैं और अपने सपनों को सच करने में भी जुटे हैं.
अपने देश मे संगीत में रुचि रखते हुए विदेशों के गीत संगीत में भी हरनूर का काफी दिलस्चप हैं और यही कारण है की वे लगातार अपनी मुकाम को हासिल करने में लगे हुए है।

एलएलबी की तैयारी कर रहे हरनूर का बचपन से ही पढाई से ज्यादा म्यूजिक और बाकि एक्टिविटी में मन लगा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पढाई पर इसका असर नहीं आने दिया। वे अब भी अपने स्टडी को लेकर फोकस कर रहे हैं। आज के समय में बॉलीवुड और पंजाबी सांग्स का काफी क्रेज है, लेकिन इसके बावजूद हरनूर चंदी इंग्लिश सांग्स को लेकर अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है। विदेशों के म्यूजिक को लेकर उनका क्रेज और उनके कई प्रोजेक्ट्स चल रहे है।

यही नहीं अपने आने वाले गाने में बतौर सिंगर भी वे परफॉर्म करने वाले है। हरनूर चंदी को अक्सर ही अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिलता रहा है। यही नहीं अगर उन्हें मौका मिला तो वे जल्द ही फिल्म एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं। राहत फ़तेह अली खान के गानो को पसंद करने वाले हरनूर चंदी को एक्टर विद्युत जामवाल की अभिनय काफी पसंद आती है। संगीत जगत में एक लंबी पारी खेलने को तैयार है हरनूर। और उनका सपना एक दिन जरूर पूरा होगा क्योंकि उनकी मेहनत ही उनकी सफलता की सीढ़ी बनेगी।


Bundelikhabar

Related posts

‘उर्फ़ घंटा’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर शेमारूमी और बिगबैंग प्रस्तुत करेंगे

Bundeli Khabar

सिनेबस्टर मैगज़ीन के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स ने आकर्षक उपहार भेंट कर मनाया दीवाली मिलन समारोह

Bundeli Khabar

परिवर्तन का प्रयास दर्शाता है ‘झुंड’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!