38.5 C
Madhya Pradesh
May 5, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

12 राशियों का फल

*मेष* – पॉजिटिव- आज का दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा तथा किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना जुलना खुशी प्रदान करेगा। किसी के साथ चल रहे मनमुटाव आपकी विवेक और समझदारी से दूर हो जाएंगे।
नेगेटिव- यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में ना आए। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय धैर्यपूर्वक लें। आपको लाभदायक नतीजे मिलेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित कागजात संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली को किसी से भी शेयर ना करें। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा भी उठा सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती हैं। सरकारी नौकरी में किसी तरह की राजनीति हो सकती हैं। सावधान रहें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती हैं। कुछ समय मेडिटेशन और ध्यान में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*वृष* – पॉजिटिव- किसी दोस्त की मदद से आपकी समस्या हल होगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्षेत्र में भी जानकारी हासिल करने संबंधी रुचि बनी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे।
नेगेटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से मनन करें। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आने से तनाव रहेगा। इस समय धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। बेहतर होगा कि बाहरी व्यक्तियों का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ही ना होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दिन व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होगा और आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सरकारी नौकरी में किसी भी तरह के अनुचित कार्य में दिलचस्पी नाले। कोई इंक्वायरी आदि हो सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तथा घर में भी मधुरता बनाए रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आप कोई मनोकामना पूरी होगी। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहती है।
नेगेटिव- गैर कानूनी कार्यों में ना ही उलझे तो उचित रहेगा। वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग मस्ती के साथ साथ पढ़ाई में भी ध्यान दें।
व्यवसाय- मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी जो कि लाभदायक भी रहेगी। आपने अपने व्यवसाय में जो बदलाव संबंधी योजना बनाई है, उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। निकट भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
लव- घर में सुख शांति वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात में तनाव को दूर कर देगी।
स्वास्थ्य- नजला, जुकाम तथा वायरल बुखार जैसी समस्या रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

*कर्क* – पॉजिटिव- रचनात्मक तथा धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति रुझान रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की परेशानी में उसका सहयोग करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। कोर्ट संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- पड़ोसी अथवा मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़े। इससे संबंधों में खटास आने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि तनाव दे सकती हैं। परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा।
व्यवसाय- कारोबारी कामों से जुड़ी नजदीकी यात्रा संभव है। इस समय स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है, लेकिन फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या के वजह से पेट खराब हो सकता है। लापरवाही ना करें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह* – पॉजिटिव- घर से संबंधित जिम्मेदारियों को संजीदगी जी और गंभीरता से निभाए। इससे घर में अनुशासित माहौल रहेगा। आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित रखें। यकीनन कई परेशानियों का हल आसानी से मिल जाएगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा सकता है। किसी भी प्रकार के प्रलोभन से बचें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग करने में आपकी रूचि रहेगी। आपकी यही रुचि आर्थिक लाभ और मुनाफे की वजह भी रहेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

*कन्या* – पॉजिटिव- कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन और मदद मिलेगी। आपको जीवन के प्रति कुछ बेहतरीन अनुभव होंगे। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी उचित संभावनाएं बन रही हैं।
नेगेटिव- किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टालना ही बेहतर है। क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के साथ-साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। संबंध में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अनुभवी और वरिष्ठ जनों की सहमति और अनुमति से कई समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। परंतु अभी किसी भी तरह के बदलाव को करना उचित नहीं है। फाइनेंस संबंधी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों की मदद जरूर लें।
लव- विवाहित जीवन मधुर रहेगा। परिवार में भी खुशनुमा और सुखद वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से कुछ कमजोरी और आलस की स्थिति रहेगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*तुला* – पॉजिटिव- हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहना आपको सफलता देगा। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाएं दूर करके आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा समय हंसी खुशी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी जिसकी वजह से सेविंग करना मुश्किल होगा। कभी-कभी आपके स्वभाव में आवेश और गुस्से जैसी स्थिति रह सकती हैं, जिसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा। कभी-कभी बहुत अधिक सोचने-विचारने में समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- इंश्योरेंस और पॉलिसी संबंधित बिजनेस में मुनाफे की स्थिति बन रही है। प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने के कारण मेहनत भी बढ़ेगी। इस समय प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी हैं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज अतिरिक्त कार्यभार रह सकता है
लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात से पुरानी यादें तरोताजा होगी।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी। सुकून से आप अपनी दिनचर्या बीताएंगे। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से छानबीन अवश्य करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिलेंगे। आत्म चिंतन तथा मनन करने से अपनी ही उलझी हुई समस्याओं का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- समय अनुसार खुद में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने व्यवहार में कुछ लचीलापन लाएं। मकान और गाड़ी से संबंधित कागजातों को लेकर कुछ दिक्कत रह सकती हैं। किसी भी कार्य को करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में नए अनुबंध हो सकते हैं। मेहनत और सूझबूझ से काम व्यवस्थित हो जाएंगे। पार्टनरशिप के कामों में पारदर्शिता रखना जरूरी है। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। ऑफिस का माहौल यथावत ही रहेगा, धैर्य रखें।
लव- पति-पत्नी में इगो को लेकर मतभेद रह सकते हैं। इनका असर पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। खांसी, जुकाम तथा इंफेक्शन जैसी परेशानियां रहेगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

*धनु* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज और आसान तरीके से हल हो सकते हैं। सिर्फ जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने की कोशिश करें। खास लोगों से मेल मुलाकात फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सभा और मार्गदर्शन का जरूर अमल करें। अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक भी रह सकती हैं। बच्चों की समस्याओं को सुने और शांतिपूर्ण तरीके से समझाने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यावसायिक कार्यों से संबंधित उधार अथवा लोन लेते समय एक बार पुनः विचार करना जरूरी है। नए अनुबंध मिलेंगे और फायदा भी होगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। इसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा। तथा घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*मकर* – पॉजिटिव- कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक समस्या से भी निजात मिलेगी। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, दूसरों की अपेक्षा अपने कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि बिना सोचे समझे किसी पर विश्वास नहीं करना है। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता का अभाव रहेगा। सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अगर विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं, तो अभी उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। सहयोगियों के निर्णय को प्राथमिकता दें। आपको निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। इस समय कोई मनचाहा बेहतरीन आर्डर मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों से द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने व तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति बन सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- आपके राजनैतिक संपर्क हैं तो उन्हें और अधिक बेहतर बनाएं। क्योंकि उनसे आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही हैं। अपनी व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें। कोई भी काम गुप्त रूप से करने से आपको आशातीत सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें क्योंकि इसका असर आप के मान-सम्मान पर भी पड़ेगा। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं पर खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। भावनाओं में आकर आपका खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर साथियों और कर्मचारियों की मदद से रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू हो जाएंगी। सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपकी ही निश्चित है इसलिए प्रयत्नशील रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। समय-समय पर उचित आराम लें तथा एनर्जी वर्धक पदार्थों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*मीन* – पॉजिटिव- कहीं पैसा दिया हुआ है तो उसे वापस पाने के लिए प्रयास करें। क्योंकि ग्रह स्थिति अनुकूल बने हुई हैं। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेना आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रखेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि अन्य गतिविधियों में उलझकर आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति का आपके द्वारा अपमान ना हो। अपनी भावनाओं और आवेश पर संयम रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बनाने में अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। स्टाफ के सहयोग से आपके कार्य बनते रहेंगे। परंतु प्रतिस्पर्धा भी रहेगी। किसी कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। एलर्जी अथवा यूरिन इन्फेक्शन जैसी दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!